फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Husband kills wife in Aurangabad; Bihar Police engaged in investigation

Bihar: 'पापा ने मम्मी को मार दिया', बच्चों के सामने पति ने पत्नी को काट डाला; आग लगाई ही थी कि पहुंच गई पुलिस

Sat, 11 Jan 2025 02:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Jan 2025 02:26 PM IST
सार

पत्नी की हत्या के बाद जब आरोपी पति ने पड़ोसियों को घर के पास देखा तो वह घर की छत पर चढ़ गया। उसने टांगी हाथ में लहराते हुए पड़ोसियों को धमकी दी कि जो भी उसके घर में घुसेगा, उसे वह काट देगा।

विज्ञापन
Bihar News: Husband kills wife in Aurangabad; Bihar Police engaged in investigation
लालती कुमारी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक निर्दयी पति ने पत्नी को टांगी से काट कर मौत के घाट उतारा है। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने पत्नी के शव को बिस्तर में लपेट कर आग के हवाले भी कर दिया लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंच जाने से शव पूरी तरह नहीं जल सका। पुलिस हत्यारे पति को धर दबोचने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह रघुनाथपुर गांव निवासी रमेश मौर्या का अपनी पत्नी लालती कुमारी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद गुस्से में आकर पति ने टांगी से पत्नी के गर्दन पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बिस्तर पर गिरी पत्नी के शव को बिस्तर में ही लपेट कर आग के हवाले कर दिया।    
विज्ञापन


पापा ने मम्मी को जान से मार दिया
मृतका लालती कुमारी (45) अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई। बेटी ज्योति कुमारी 10 वर्ष की और बेटा गुंजन कुमार 8 वर्ष का है। दोनों ने ही पुलिस के समक्ष रोते हुए कहा कि पापा ने मम्मी को जान से मार दिया है। बेटी ने कहा कि पापा और मम्मी के बीच शुक्रवार रात में झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद पापा ने मम्मी की बेरहमी से पिटाई की। कुछ देर बाद टांगी से गला काट दिया। वारदात के बाद से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों काफी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


हत्यारे ने कहा-जो भी घर में घुसेगा, उसे काट दूंगा
घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसी उसके घर के पास पहुंचे। पड़ोसियों को घर के पास पहुंचा देख वह अपने घर की छत पर चढ़ गया। छ्त से ही उसने टांगी हाथ में लहराते हुए पड़ोसियों को धमकी दी कि जो भी उसके घर में घुसेगा, उसे वह काट देगा। इस दौरान उसका एक बेटा और एक बेटी घर के दूसरे कमरे में दुबक गए जबकि पड़ोसियों ने घर में घुसने की हिम्मत नही जुटाई। इसके बाद पड़ोसियों ने ही घटना की सूचना जम्होर थाना की पुलिस को दी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हत्यारे पति को दबोंचा
घटना की सूचना मिलते ही जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद फौरन सदल बल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस घर को चारो ओर से घेरते हुए घर के अंदर घुसी और काफी मशक्कत कर हत्यारे पति को धर दबोंचा। दबोंचने के बाद पुलिस पति को गिरफ्तार कर थाना ले गई। औरंगाबाद के सदर एसडीपीओ-1 संजय पांडेय ने बताया कि मामले में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया है। साथ ही पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।मौके पर एफएसएल की टीम साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। साथ ही मामले को लेकर भादंवि. की सुसंगत धाराओं के तहत जम्होर थाना में प्राथमिकी संख्या-11/25 दर्ज की गई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हत्यारे पति ने रमेश मौर्या ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।अभियुक्त को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed