फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Husband beaten to death in in-laws house, mob lynching in Vaishali hajipur bihar police

Bihar News : ससुराल में पति की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी के भाई और भतीजों ने दिया घटना को अंजाम

Tue, 29 Oct 2024 06:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 29 Oct 2024 06:28 PM IST
सार

Bihar : बिहार में ससुराल वालों ने एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने वालों में पत्नी के भाई और भतीजे थे। अब पत्नी ने मायके पक्ष के दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Bihar News : Husband beaten to death in in-laws house, mob lynching in Vaishali hajipur bihar police
घटना के बाद जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के वफापुर बांथु पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 01 में सोमवार की रात पत्नी के भाई ने अपने बहनोई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के बेलहा घाट निवासी निवास सहनी (55) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पत्नी के भाई और भतीजों ने पति की ले ली जान 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि निवास सहनी  शादी के बाद से अपने ससुराल में ही रहता था। परिजनों ने बताया कि निवास सहनी मोबाइल पर अपने पुत्र से बात कर रहा था और किसी बात को लेकर मोबाइल पर ही अपने पुत्र को डांट डपट कर रहा था। उसकी पत्नी के भाई जगन्नाथ सहनी को लगा कि मोबाइल पर वह मेरे ही बारे में कुछ कह रहा है। इसी बात पर जगन्नाथ सहनी और उसके पुत्र निवास सहनी के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान निवास सहनी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा, लेकिन आरोपियों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया और लाठी-डंडा से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल निवास सहनी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। लेकिन सदर अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर भड़के ग्रामीण 
घटना के बाद पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गये। पुलिस शव का पोस्टमोर्टम कराने की प्रक्रिया कर रही थी, लेकिन ग्रामीण पुलिस की लापरवाही की वजह से शव को जाने नहीं दे रही थी। इस बात की सूचना मिलते ही डीएसपी लालगंज गोपाल मंडल अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय जन प्रतिनिधि और लोगों के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस अधिकारी ने अभियुक्तों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गई।


मायके पक्ष के दस लोगों पर कराया प्राथमिकी दर्ज 
मामले की प्राथमिकी मृतक की पत्नी के बयान पर दर्ज की गई है। इस मामले में  मृतक की पत्नी ने अपने भाई जगन्नाथ सहनी, बैजु सहनी, रंधीर सहनी, रंजन सहनी समेत 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर नामजद अभियुक्त बनाया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed