फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Heritage of Bihar Book launch Patna Book Fair, Shiv-Shakti Circuit, Bihar Ki Vaibhavshali Virasat

Bihar News : बिहार में शिव और शक्ति सर्किट भी है, क्या आप जानते हैं? पुस्तक मेले में ऐसी किताब का लोकार्पण

Mon, 09 Dec 2024 09:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Dec 2024 09:25 AM IST
सार

Patna Book Fair: प्रो. संदीप कुमार वर्मा ने कहा है कि शम्भु शरण सिंह का प्रयास प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए के लिए भी उपयोगी हैl वरिष्ठ पत्रकार अवधेश प्रीत ने कहा कि यह पुस्तक पर्यटन पर समेकित रूप से लिखी गई हैl

विज्ञापन
Bihar News: Heritage of Bihar Book launch Patna Book Fair, Shiv-Shakti Circuit, Bihar Ki Vaibhavshali Virasat
"बिहार की वैभवशाली विरासत" पुस्तक का विमोचन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआरडी की ओर से आयोजित पटना पुस्तक मेला पाठकों को खूब पसंद आ रहा है। सुबह से ही पाठकों को भीड़ जुटने लगती है। रविवार को कविता, कहानी और संवाद कार्यक्रम रात तक चलते रहे। इन सब के बीच मुख्य मंच पर "बिहार की वैभवशाली विरासत" पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक के लेखक शंभुशरण सिंह हैं। वरीष्ठ पत्रकार अवधेश प्रीत ने कहा कि बिहार को सही ढंग से समझने में बेहद कारगर है। इसमें बिहार के इतिहास की झलक है। विहार से बिहार तक के सफर के बारे में बताया गया है। 

विज्ञापन


यह पुस्तक पर्यटन पर समेकित रूप से लिखी गई है
पुस्तक विमोचनक कार्यक्रम के दौरान बिहार विरासत विकास समिति, समिति के पूर्व निदेशक विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार की विरासतों पर पुस्तक में प्रमुखता से प्रकाश डाला गया है l पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव (डॉ.) प्रो. एन.के. झा ने कहा कि बिहार का इतिहास ही सच में  भारत का इतिहास हैl मीडिया अध्ययन विभाग वर्धा में अंतरराष्ट्रीय हिंदी के प्रो. संदीप कुमार वर्मा ने कहा है कि शम्भु शरण सिंह का प्रयास प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए के लिए भी उपयोगी हैl इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश प्रीत ने कहा कि यह पुस्तक पर्यटन पर समेकित रूप से लिखी गई हैl
विज्ञापन


यह सब ज्ञान हमें आसानी से एक ही जगह पर मिल जाता है
मंच संचालन करते हुए प्रो. (डॉ.) ध्रुव कुमार ने कहा कि इस पुस्तक की जितनी सराहना की जाए वह कम है। बिहार का भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं इस पुस्तक के लेखक शंभु शरण ने कहा कि पर्यटन से मानव मन पुलकित हो उठता है। जब हम किसी दर्शनीय स्थल पर जाते हैं तो न सिर्फ उसे देखते हैं बल्कि वहां के इतिहास, संस्कृति, खूबसूरती, खान-पान और रहन-सहन से भी रू-बर-रू होते हैं। पर्यटन से आप कई तरह के ज्ञान इकट्ठा करते हैं। भारत का हृदय स्थली 'बिहार' के पर्यटन स्थलों में भी यह खूबियां मौजूद हैं। इस पुस्तक में हिन्दू, सूफी, बौद्ध, जैन, ईसाई, हेरिटेज, इको, गांधी सर्किट से जुड़े सभी पर्यटन स्थलों का ज्ञान हमें आसानी से एक ही जगह पर मिल जाता है। यह पुस्तक पर्यटकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं सामान्य जनों के लिए अत्यंत उपयोगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में शिव-शक्ति सर्किट भी है, इस पुस्तक में बताया गया 
"बिहार की वैभवशाली विरासत" पुस्तक में बताया गया कि बिहार में शिव-शक्ति सर्किट भी हैं। शिव सर्किट में भगवान भोले शंकर का मंदिर शामिल है। जैसे, बाबा कोटेश्वर मंदिर, महेंद्रनाथ, मदनेश्वरनाथ, अजगैबीनाथ, सिंहेश्वरधाम, हरिहरनाथ, गरीबनाथ, बाबा ब्रह्मश्वरनाथ, भीमशंकर महादेव, देकुलीधाम समेत कई प्रसिद्ध शिव मंदिर इसमें शामिल हैं। वहीं शक्ति सर्किट में शक्तिपीठ एवं सिद्धपीठ शामिल हैं। जैसे, पटनदेवी मंदिर, उग्रतारा मंदिर, चंडिका स्थान, मुंडेश्वरी धाम, रक्तकाली मंदिर, आमी मंदिर, शीतला माता मंदिर समेत कई प्रसिद्ध मंदिर इसमें शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed