फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Hardware businessman murdered in Patna, sitting near the shop, criminals fired bullets

Bihar News : पटना में हार्डवेयर व्यवसायी की हत्या, दुकान के पास बैठे थे, अपराधियों ने गोलियों से भूना डाला

Thu, 27 Apr 2023 10:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 27 Apr 2023 10:50 AM IST
सार

पटना के दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने हार्डवेयर दुकानदार को गोलियों से भून डाला। इस घटना में व्यापारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया।

विज्ञापन
Bihar News: Hardware businessman murdered in Patna, sitting near the shop, criminals fired bullets
हार्डवेयर व्यवसायी को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने हार्डवेयर दुकानदार को गोलियों से भून डाला। इस घटना में व्यापारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रूपसपुर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है। पुलिस इसे आपसी पुरानी रंजिश का मामला बता रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रूपसपुर थाना के आदर्श विहार कॉलोनी निवासी रंजन कुमार 50 वर्ष गुरुवार की सुबह अपने दुकान के नजदीक बैठे थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ उन पर कई गोलियां दाग दी। गोली लगते ही रंजन कुमार घटनास्थल पर ही गिर कर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना रूपसपुर थाने को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रूपसपुर थाने की पुलिस ने मृतक रंजन कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले को लेकर रूपसपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक रंजन कुमार सीमेंट, बालू सहित हार्डवेयर का व्यापारी था। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आपसी पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है। घटना के बाद उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed