फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : happy womens day wishes as bihar government schemes for girl child, womens day wishes

Womens day : बिहार में महिलाओं के लिए इतनी योजना! जन्म से लेकर पढ़ाई, नौकरी, शादी तक इन योजनाओं का फायदा

Fri, 08 Mar 2024 11:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Mar 2024 11:23 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिये कि सम्पूर्ण नारी जाति के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

विज्ञापन
Bihar News : happy womens day wishes as bihar government schemes for girl child, womens day wishes
महिला दिवस 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आधी आबादी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इंग्लैंड से उन्होंने देश की महिलाओं के नाम संदेश जारी किया। कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वह प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर एनडीए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सभी सरकारी सेवाओं में 35 फीसदी आरक्षण का लाभ, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का लाभ सहित कई अन्य योजनायें चलायी जा रही हैं, जिससे आज महिलायें आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। 
विज्ञापन


बिहार सरकार का दावा है कि महिला सशक्तिकरण में बिहार अगुआ बना है। बिहार की बेटियों के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। आइए जानते हैं उन योजनाओं के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

  •  राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सभी जरूरतों का ख्याल रखती है। इसके लिए विभिन्न चरणों में 94 हजार 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।


मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना

  • इसके लिए कक्षा एक से 12 तक की छात्राओं को पोशाक के लिए छह सौ से पंद्रह सौ रुपये का प्रावधान राज्य सरकार की ओर से किया गया है। 


मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना

  • सरकारी विद्यालय में कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल के लिए तीन हजार की राशि का प्रावधान किया गया है। 


मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना

  •  अपना उद्यम स्थापित करने के लिए महिलाओं को दस लाश की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। इसमें पांच लाख अनुदान एवं पांच ब्याजमुक्त ऋण का प्रावधान राज्य सरकार की ओर से किया गया है। 


मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना

  •  महिला अभ्यर्थियों के यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर एक लाख और बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर पचास हजार प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाने का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed