फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Group of third gender saved life of a youth attempt to commit suicide by cutting a vein in aara

किन्नरों के कारण बची जान : नस काटकर प्लेटफॉर्म पर बैठ गई युवती, लोग खून बहता देख छोड़ गए; इन्होंने कराया इलाज

Sat, 13 Apr 2024 02:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 13 Apr 2024 02:06 PM IST
सार

Bihar News : कहा जाता है कि किन्नरों का आशीर्वाद लगता है। यहां कुछ ऐसा ही हुआ। जब नस काटने पर लहूलुहान युवती को प्लेटफॉर्म पर लोग देखकर भी अनदेखा कर रहे थे तो किन्नरों की टीम ने इलाज कराया और अब वह ठीक है। बात कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Group of third gender saved life of a youth attempt to commit suicide by cutting a vein in aara
किन्नरों ने बचाई लड़की की जान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

माता-पिता के द्वारा डांट-फटकार करने पर एक लड़की गुस्से में घर से भाग गई। फिर उसे एहसास हुआ कि उसने घर से भाग कर गलती की है। गलती महसूस होने पर उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस को काटकर चुपचाप प्लेटफॉर्म पर बैठ गई। कई लोग उस रास्ते से गुजरे लेकिन किसी ने लड़की की मदद नहीं की। तभी वहां से कुछ किन्नर  गुजरी, जिनकी नजर पड़ते ही उन लोगों ने लड़की को आननफानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल उस लड़की का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहां है। लड़की अरवल की रहने वाली बताई जा रही है।

विज्ञापन


ब्लेड से काट लिया हाथ का नस 
घटना के संबंध में किन्नरों ने बताया कि यह लड़की अरवल जिले की रहने वाली है, जो घर में किसी बात पर अपने परिजनों की डांट फटकार सुनने के बाद लड़की आरा भाग आई। लेकिन वापस घर लौटने के डर से और माता पिता की इज्जत खराब ना हो इसके लिए उसने खुद को मौत के हवाले करने की ठान ली। ऐसा सोचकर उसने प्लेटफॉर्म नंबर चार पर बैठकर ब्लेड से अपनी हाथ की नस को काट लिया और चुपचाप प्लेटफॉर्म पर बैठ गई। कई लोग उस रास्ते से गुजरे लेकिन किसी ने उस लड़की की मदद नहीं की। तभी कुछ किन्नर वहां से गुजर रही थी, जिनकी नजर वहां प्लेटफॉर्म पर बहते खून को देखकर वे सब वहीँ रुक गये और आननफानन में उन लोगों ने उस लड़की को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म पर से अस्पताल ले गई किन्नर 
 घटना के संबंध में उस लड़की ने बताया कि वो इंटर पास कर चुकी है। शुक्रवार को घर पर डांट सुनने के बाद गुस्से में घर से भाग गई थी और माता पिता की इज्जत खराब ना हो इसलिए ब्लेड से उसने खुद का ही हाथ काट लिया। वहीं किन्नर मनीषा ने बताया कि वो लोग किसी कार्यक्रम को लेकर आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से जा रही थी। तभी देखा की पूरा खून जमीन पर गिरा हुआ है। जिसके बाद मुझे देखा नहीं गया और इलाज कराने के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। फ़िलहाल लड़की का इलाज आरा के सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed