फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Girl was making reels in the rain, lightning fell from the sky in Sitamadhi

Bihar News : लड़की बारिश में बना रही थी रील्स; तभी गिरी बिजली, बाल-बाल बची जिंदगी

Wed, 26 Jun 2024 04:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 26 Jun 2024 04:33 PM IST
सार

Bihar :  कई दिनों की भीषण गर्मी और उमस के बाद बारिश होते ही एक युवती झूम-झूमकर बारिश का आनंद ले रही थी। वहीं, उसकी सहेली उसका विडियो बना रही थी। तभी अचानक वहां वज्रपात हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News : Girl was making reels in the rain, lightning fell from the sky in Sitamadhi
रील्स बनाते ही गिरा ठनका। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतामढ़ी के सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बरसात का लुफ्त उठाते हुए एक लड़की रील्स बनाती दिख रही है।  तभी अचानक आसमान से बिजली (ठनका) गिरती है। बुधवार यानी आज से सीतामढ़ी में मानसून का प्रवेश हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बारिश से लोग अपने आप को हलकान महसूस कर रहे है। इस दौरान रील्स बनाकर लोगों की नजरों में छाए रहने के लिए युवा और युवती खूब रील्स बना रहे हैं। 

विज्ञापन


रील्स बनाने के दौरान हुआ वज्रपात 
दरअसल, सीतामढ़ी जिले में काफी दिनों बाद मंगलवार के रात्रि में बारिश हुई और बुधवार को अहले सुबह से बारिश हो रही है। इस बारिश में भी युवा और युवती रील्स बनाने में जुटे हुए हैं। इसी दौरान सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी मुखिया राघवेन्द्र भगत उर्फ कमाल भगत की बेटी सानिया कुमारी अपने पड़ोसी देवनारायण भगत के छत पर बारिश में चहलकदमी कर रही थी। वह झूम-झूमकर बारिश का आनंद ले रही थी। वहीं, उसकी सहेली उसका विडियो बना रही थी। तभी अचानक वहां वज्रपात हुआ। हालांकि गनीमत रही कि सानिया जहां रील्स बना रही थी, वहां से थोडा हटकर ठनका गिरा। सभी लोग यही कह रहे हैं कि भगवान ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


किसानों में है ख़ुशी 
 इस घटना के बाद से अब सानिया शायद की वह बरसात में रील बनाने की सोचेगी भी। बतादे की बारिश होने से खेतों में पानी लगना शुरू हो गया है। जिससे किसानों में थोड़ी खुशी देखी जा रही है। किसानो का कहना है कि बारिश इसी तरह होती रहे तो खेत में बिचड़ा गिरा सकेंगे या जिनका बिचड़ा तैयार हो चुका है, वह धान की रोपनी कर सकेंगे। किसान चाहते हैं कि इस बारिश का लाभ उठाकर अधिक से अधिक रोपनी किया जा सके। इधर, युवा इस बारिश का आनंद अलग अंदाज में उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed