{"_id":"67c527d8db136c18a002ff0d","slug":"bihar-news-girl-student-dies-after-rape-in-darbhanga-darbhanga-police-investigation-drugs-involved-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कॉलेज जा रही थी छात्रा से दरिंदगी, मौत के बाद परिजन बोले- दरिंदे ने दुष्कर्म कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कॉलेज जा रही थी छात्रा से दरिंदगी, मौत के बाद परिजन बोले- दरिंदे ने दुष्कर्म कर मार डाला
Mon, 03 Mar 2025 09:24 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:24 AM IST
सार
Darbhanga Police: मामले का खुलासा तब हुआ जब निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान छात्रा की मौत के बाद युवक भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर सिमरी थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में महिला से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना के बाद छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पृथ्वी राज को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, छात्रा कॉलेज जा रही थी जब आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा की हालत गंभीर होने पर आरोपी ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पृथ्वी राज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर मृतका की मां ने सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल सिमरी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान छात्रा की मौत के बाद युवक भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर सिमरी थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की पहचान जलवार पंचायत के कमरौली निवासी राजू पासवान के पुत्र पृथ्वी राज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है लड़की रविवार सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इस बीच आरोपी युवक ने उसे बहला फुसलाकर साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान जब उसकी हालत गम्भीर हो गई तो उसने इलाज के लिए दिल्ली मोड़ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली मोड़ स्थित अस्पताल से फोन करके घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर आरोपी पृथ्वी राज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मृतका की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी पृथ्वीराज ने मेरी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रेप किया। इतना ही नहीं किसी को शक न हो, इस कारण पृथ्वीराज ने मेरी बेटी को अस्पताल लाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पृथ्वीराज भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पकड़ा गया। पुलिस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए। इसे परिवार वाले दबंग लोग हैं। यह लोग धमकी भी दे रहे है।