फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Girl murdered in Saran; Sister's brother-in-law married by tricking, accused of dowry death

Bihar News : वैशाली में विवाहिता की हत्या; दीदी के देवर ने झांसा देकर शादी की, बाद में इस चीज के लिए मार डाला

Mon, 26 Aug 2024 09:22 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Aug 2024 09:22 AM IST
सार

मायके वालों ने ससुराल वालों दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा कि दहेज नहीं देने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Girl murdered in Saran; Sister's brother-in-law married by tricking, accused of dowry death
पति पर दहेज हत्या का आरोप है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के हाजीपुर में सारण जिले के सूतिहार मठिया गांव निवासी नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती को उसकी बहन के देवर ने प्रेम जाल में फंसाया। घर से भगाकर शादी की। कुछ दिन बाद दहेज में बाइक और दो लाख रुपए का मांग पूरी नहीं होने से हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को गायब कर दिया। हाजीपुर नगर थाने में मृतिका के भाई द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। सारण के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूतिहार मठिया गांव निवासी लालबाबू तिवारी के पुत्र रंजीत कुमार तिवारी ने हाजीपुर नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


घर से भगाकर शादी कर ली थी
पीड़ित रणजीत तिवारी ने बताया कि उसकी छोटी बहन प्रीति कुमारी को उसके बड़ी बहन रीता देवी के देवर विवेक कुमार झा उर्फ बंटी झा ने प्रेम जाल में फंसाया। उसने मेरी छोटी बहन को बहला फुसलाकर जनवरी 2024 में घर से भगाकर शादी कर लिया था। कुछ दिन बाद वह गांधी नगर, हरीनगर हाजीपुर में किराए के मकान में रहने लगा। कुछ दिनों बाद विवेक कुमार झा और उसके घर वाले लगातार प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
मायके वालों ने बताया कि प्रीति के ससुराल वाले सभी हर तरह से मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे और पल्सर बाइक और दो लाख रुपए दहेज स्वरूप मायके से मांग कर देने के लिए दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर प्रताड़ित कर रहे थे। हालांकि कई बार हमलोग वहां पहुंच कर काफी समझाए लेकिन कोई नहीं माना। इसी बीच मेरी बहन द्वारा फोन पर जानकारी दी गई कि मेरे ससुराल वाले मेरी कभी भी हत्या कर सकते हैं। इसके बाद कई दिनों तक फोन पर बात करने का प्रयास की गई लेकिन बातचीत नहीं होने पर हमको संदेह होने लगा। उसके बाद जब वहां पहुंचे तो कोई नहीं मिला। हालांकि आस पास तहकीकात किया गया तो पता चला कि बहन की हत्या कर दी गई है। इसके बाद उसके ससुराल वालों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सकी। मेरी बड़ी बहन रीता देवी हमलोग के साथ कई माह से मायके में ही रह रही हैं। वह भी भयभीत हो गई हैं। इसके बाद पुलिस के समक्ष लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed