Bihar News: दम घुटने से बच्ची की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर; अलाव जलाकर घर में सो रहा था परिवार
घर में अलाव जलाकर सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में काफी धुआं भर गया। देखते ही देखते चार लोगों का दम घुटने लगा। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई।
विस्तार
पटना के गर्दनीबाग इलाके में अलाव से निकले हुए धुएं से दम घुटने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए कराया भर्ती है। तीनों का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड स्थित पुराने मकान की है। गुरुवार रात परिवार के सदस्य घर में अलाव जला कर सो रहे थे। इसके बाद अलाव से धुआं जहरीली गैस के रूप में निकलने लगी। घर के मुखिया की अचानक अपनी आंख खुली तो देखा कि कमरे में धुआं फैला हुआ था। इसके बाद यह लोग शोर मचाने लगे। हंगामा सुनते ही पड़ोसियों द्वारा घर का दरवाजा तोड़ा गया और सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक एक बच्ची की मौत हो चुकी थी। मामले में गर्दनीबाग थाना की पुलिस ने बताया कि दम घुटने से एक मासूम की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। लोगों से अपील है कि बंद कमरे में अलाव बिल्कुल न जलाएं।