{"_id":"6798deb335660a2d21054162","slug":"bihar-news-girl-committed-suicide-case-vaishali-hajipur-bihar-police-recovered-dead-body-from-funeral-pyre-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : चिता पर से उठाकर छात्रा की लाश ले गई पुलिस, घर में फंदा लगाकर किया था सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : चिता पर से उठाकर छात्रा की लाश ले गई पुलिस, घर में फंदा लगाकर किया था सुसाइड
Tue, 28 Jan 2025 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:12 PM IST
सार
suicide case : स्थानीय चौकीदार ने थाना को सूचित किया,. और सूचना मिलते ही पुलिस शमशान घाट पहुँच गयी। घर वाले इधर उधर भागने लगे। फिर पुलिस ने चिता पर से शव को उठाकर अस्पताल ले गई। परिजनों ने कहा- मुझे पता नहीं कि बेटी ने ऐसा काम क्यों किया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में इंटर की छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका की पहचान अलीनगर लेवढन गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी नंदलाल सिंह की 16 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी बतायी गयी है। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिगांव थाना क्षेत्र के अलीनगर लेवढन गांव की है।
विज्ञापन
घर के कमरे में दुपट्टे से लटकी
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे के करीब 12 वीं की छात्रा गुड़िया कुमारी ने अपने घर के एक कमरे में अपने ही दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर लटक गयी, जिससे छात्रा की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि कुछ देर तक छात्रा का घर आंगन में चहल पहल नहीं देख उसे घर में देखने गए तो उसे कमरे में फांसी के फंदे झूलते हुए पाया। आननफानन में परिजनों ने जब तक छात्रा को फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
चिता से उठाकर शव को लायी पुलिस
छात्रा की मौत के बाद परिजन आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान लेकर पहुंचे। शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी अब अंतिम चरण में थी। तभी स्थानीय चौकीदार ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डीके महतो पुलिस टीम के साथ श्मशान पहुंचे और छात्रा के शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
विज्ञापन
आत्महत्या और हत्या की जांच कर रही पुलिस
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुड़िया कुमारी 2025 में इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाली थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के खुदकुशी करने की सूचना स्थानीय चौकीदार के माध्यम से मिली थी। परिजन उसका चोरी-छिपे अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट ले गए थे, जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि छात्रा ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या की गयी है। फिलहाल किसी ने इस मामले में पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया है।