फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Gaya Tikari SDM received death threat from jail, Bihar Police engaged in investigation

Bihar News : बिहार सरकार के अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी, जानिये कौन है आरोपी

Wed, 10 Jul 2024 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 10 Jul 2024 08:34 PM IST
सार

Bihar : बिहार सरकार के एक अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। अधिकारी एसडीएम हैं, जिन्होंने थाना में इसको लेकर लिखित आवेदन दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोप जेल में बंद हत्या के एक आरोपी पर है। 

विज्ञापन
Bihar News : Gaya Tikari SDM received death threat from jail, Bihar Police engaged in investigation
अधिकारी और जेल में बंद आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया जिले के टिकारी अनुमंडल में पदस्थापित एसडीएम को मोबाइल फोन पर जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मोबाइल नंबर की जांच के बाद पता चला कि हत्या के एक मामले में गया सेन्ट्रल जेल में बंद महिला जिला पार्षद के पति ने जेल से एसडीएम को जान मारने की धमकी दी है। इधर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


आरोपी ने बताया खुद का नाम 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि टिकारी एसडीएम सुजीत कुमार को गया सेन्ट्रल जेल में बंद एक आरोपी ने मोबाइल से गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी है। टिकारी एसडीएम सुजीत कुमार ने कोच थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। अपने शिकायत पत्र में एसडीएम ने कहा है कि बीते मंगलवार की सुबह घर से क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे। इसी दौरान एक अनजान नंबर से मोबाइल पर फोन आया। कॉल जब रिसीव किया तो कॉल करने वाले ने कहा कि मेरा नाम विमलेश यादव है और मैं जिला पार्षद हुं। कोंच थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव का रहने वाला हूं। उसी दौरान विमलेश यादव ने एसडीएम के साथ गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


धमकी का कारण भी बताया 
फोन पर एसडीएम सुजीत कुमार को जेल में बंद विमलेश ने कहा कि कोंच में दंगा हो गया है और आप फोन नहीं उठा रहे है। वहीं गाली-ग्लौज करते हुए कहा कि अगर ऐसी स्थिति रही तो जान मार देगे। फोन काटने के बाद जब एसडीएम घटना की सत्यता की जांच के लिए थाना एवं अन्य स्थानों पर फोन किया तो कहीं भी किसी तरह का कोई मामला सामने नहीं पाया गया। जब उक्त फोन नंबर का अवलोकन किया तो पता चला कि विमलेश यादव वर्तमान में गया सेन्ट्रल जेल में बंद है और वह जिला परिषद भी नही है। उसकी पत्नी शरीफ़ा देवी कोंच क्षेत्र संख्या एक से जिला परिषद की सदस्य है। फिलहाल टिकारी एसडीएम ने कोंच थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दोहरे हत्याकांड के मामले में जेल है बंद
इस मामले में पुलिस का कहना है कि एसडीएम को धमकी देने वाला आरोपी विमलेश यादव दोहरे हत्याकांड में गया जेल में बंद है। विमलेश यादव विगत  6 मई 2020 को सिंदुआरी गांव में घटित दोहरा हत्याकांड का आरोपी है। आरोपी की पत्नी शरीफा देवी जिला परिषद सदस्य चुनी गई हैं।

कार्रवाई में जुटी पुलिस
 इस संबंध में कोंच थाने की पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed