फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Four killed in road accident in Nalanda; Collision between two bikes; Durga Puja Fair

Accident: भीषण हादसे में चार की मौत, मेला देखकर लौट रहे थे छह युवक, दो बाइकों में हुई टक्कर; CM ने जताया दुख

Sun, 13 Oct 2024 08:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 13 Oct 2024 08:35 AM IST
सार

Nalanda News: छह युवक दो बाइक पर सवार होकर मेला देखने गए थे। वापस लौटते समय बिहटा सरमेरा एसएच 78 पर बढ़िया गांव के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। घटना पर सीएम नीतीश ने दुख जताया है।

विज्ञापन
Bihar News: Four killed in road accident in Nalanda; Collision between two bikes; Durga Puja Fair
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई। वही दो युवकों की हालत गंभीर है। इनका इलाज चल रहा है। यह हादसा शनिवार मध्य रात्रि को बिहटा सरमेरा एसएच 78 पर बढ़िया गांव के पास हुआ। बताया जाता है कि छह युवक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला देखने गए थे। वापस लौटते समय दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दो बाइक के बीच हुई थी टक्कर 
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने चारों युवकों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार, दो बाइक के बीच टक्कर हुई थी। इसमें चार युवक की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। 
विज्ञापन


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मरने वालों की पहचान शेखपुरा निवासी दिलीप कुमार के पुत्र राजन कुमार (22), सरमेरा थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी संजय केवट के पुत्र सोनू कुमार (21), गया जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धर्मोचक गांव निवासी जागेश्वर केवट के पुत्र बॉस कुमार (19) और शेखपुरा जिला निवासी राजकुमार पासवान के पुत्र शशि रंजन (35) के रूप में हुई है। घायलों को पटना रेफर किया गया है। वहीं थानेदार विकास कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच चल रही है। इधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नीतीश ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के सरमेरा थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed