फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Four died in ganga river in bhagalpur sawan 2024, seven youth rescued in ganga

Sawan 2024: सावन के पहले सोमवार पर बिहार में बड़ा हादसा; गंगा में चार लड़के डूबे, सात को बचाया गया

Mon, 22 Jul 2024 10:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Jul 2024 10:31 AM IST
सार

Bihar News : सावन की शुरुआत पहली सोमवारी से हुई। इस दिन गंगा स्नान का भी महत्व है। लेकिन, हर्षोल्लास के माहौल में भागलपुर से ही एक बड़े हादसे की खबर आयी। यहां 11 लड़के एक समूह में नहाने उतरे और इनमें से चार की लाश ही वापस निकली।

विज्ञापन
Bihar News : Four died in ganga river in bhagalpur sawan 2024, seven youth rescued in ganga
नदी किनारे उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर नहाने के क्रम में सोमवार को डूबने से चार लड़कों की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से तीन लड़कों के शव नदी से निकाल कर परिजनों को सौंप दिया गया है। एक की खोजबीन जारी है। मरने वाले सभी नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले है।

विज्ञापन


स्नान के लिए मधुरापुर गंगा जहाज घाट आये थे
परिजनों ने बताया कि पहली सोमवारी को लेकर नवगछिया नया टोला गांव से 11 लड़के गंगा स्नान के लिए मधुरापुर गंगा जहाज घाट आये थे। गहरे पानी में जाने की वजह से पहले एक लड़का डूबने लगा। उसको बचाने दूसरा लड़का पहुंचा। इसी तरह एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में एक एक कर 11 लड़के डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से सात लड़कों को बचा लिया गया। वहीं चार लड़के डूब गए।
विज्ञापन


इन चारों की डूबने से गई जान
इस हादसे में चार शिवम कुमार (18वर्ष) पिता दिगंबर शर्मा, सोनू कुमार उम्र (16 वर्ष) पिता दिलीप गुप्ता, आलोक कुमार उम्र (18 वर्ष) पिता संतोष भगत, संजीव कुमार (17वर्ष) पिता अरुण कुमार शाह की मौत हो गई। घटना स्थल पर भवानीपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार, अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल, आरओ भरत कुमार झा, सहित कई पदाधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Four died in ganga river in bhagalpur sawan 2024, seven youth rescued in ganga
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : बिहार सरकार

मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड स्थित गंगा नदी जहाज घाट पर चार युवकों की डूबने से हुई मौत पर गहरी शोक  संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed