फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Former Union Minister Ashwini Choubey targeted the opposition; One Nation One Election Bill

Bihar: 'विपक्ष टर-टर करता रह जाएगा, पास हो जाएगा यह 'एक देश-एक चुनाव' बिल', पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे का तंज

Wed, 18 Dec 2024 09:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Dec 2024 09:18 AM IST
सार

Political News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मंगलवार को सुपौल के दौरे पर थे। जहां वह जिले के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही मिथिला के विकास में अटल बिहारी वाजपेई के योगदान गिनाए।

विज्ञापन
Bihar News: Former Union Minister Ashwini Choubey targeted the opposition; One Nation One Election Bill
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मंगलवार को सुपौल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न हिस्सों में पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने मिथिला के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के योगदान को याद किया। कहा कि अटल जी की देन है कि मिथिलांच का दो हिस्सा कोसी महासेतु के निर्माण के बाद एक हो सका। अटल जी के सिद्धांत को अपना कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सभी को योगदान करने की आवश्यकता है। इधर, कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री के बोल बिगड़े और उन्होंने विपक्ष की तुलना मेंढक से कर दी। अश्विनी चौबे ने कहा कि विपक्ष टर टर करता रह जाएगा और वन नेशन वन इलेक्शन का बिल पास हो जाएगा। आने वाले समय में सभी चुनाव एक साथ होंगे। इससे सरकार को पूरे पांच साल काम करने का मौका मिलेगा। आचार संहिता की वजह से विकास कार्य बाधित नहीं होंगे। वही चुनावों में होने वाला खर्च भी घटेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सार्थक भूमिका निभानी चाहिए। लेकिन वह केवल शोर मचाने और दुष्प्रचार करने में मशगूल है।

विज्ञापन


बांग्लादेश को भारत ने कराया आजाद, अब वहां सनातनियों पर हो रहे हमले
अश्विनी चौबे ने कहा कि जिस बांग्लादेश को भारत ने आजाद कराया, वहां सनातन धर्मावलंबियों पर हमले हो रहे हैं। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बांग्लादेश को ऐसी कट्टरवादी गतिविधियां तुरंत रोकनी चाहिए, वरना यह देश खुद कई टुकड़ों में बंट जाएगा। उन्होंने इस्कॉन पर हुए हमलों और उनके धर्मगुरु की गिरफ्तारी को कट्टरवाद की पराकाष्ठा बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


सीमांचल क्षेत्र में घुसपैठ रोकने के लिए काम करे सरकार
अश्विनी चौबे ने सीमांचल क्षेत्र में घुसपैठ की समस्या को भी गंभीरता से उठाया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें इसे रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं से मिलने और उन्हें प्रोत्साहित करने आए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं को अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed