फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Former IPS Shivdeep Lande formed his own party named Hind Sena: Assembly election

Bihar News: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने मारी राजनीति में एंट्री, कहा- मेरी पार्टी लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

Tue, 08 Apr 2025 12:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 08 Apr 2025 12:57 PM IST
सार

Shivdeep Lande: विधानसभा चुनाव से पहले एक और राजनीतिक दल की एंट्री हो चुकी है। अब पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी नई पार्टी बनाई है। उन्होंने खुद भी चुनाव लड़ने का एलान किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन
Bihar News: Former IPS Shivdeep Lande formed his own party named Hind Sena: Assembly election
पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने बनाई अपनी नई पार्टी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हाल में ही अपने पद से इस्तीफ देने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने बिहार की राजनीति में अपना कदम रख दिया है। उन्होंने हिन्द सेना नाम से अपनी नई पार्टी बनाई है। पार्टी का सिंबल खाकी बैकग्राउंड में बना त्रिपुंड है। लांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमलोगों ने यह फैसला लिय गया कि हमारी पार्टी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मैं भी चुनावी मैदान में उतरना चाहता हूं। आम लोगों से अपील है कि जो बिहार को बदलना चाहते हैं या जो भी लोग बिहार में बदलाव चाहते हैं, उन सभी का हिन्द सेना में स्वागत है। 

विज्ञापन


हमारे युवा समाज में बदलाव लाने की शक्ति रखते हैं
पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि बिहार का युवा बदलाव चाहता है। कई राजनीतिक पार्टियों की ओर से मुझे राज्यसभा भेजने, मंत्री और मुख्यमंत्री फेस बनाने का ऑफर दिया गया। लेकिन, मैंने इसे खारिज कर दिया। मैं बिहार में बदलाव चाहता हूं। यहां के युवा अगर चाहे तो वह बदलाव ला सकते हैं। वह इस महत्वपूर्ण आंदोलन का हिस्सा बनें। हमें विश्वास है कि हमारे युवा समाज में बदलाव लाने की शक्ति रखते हैं, और हम उन्हें हमारे मिशन में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में हर व्यक्ति को समान अवसर मिलना चाहिए
शिवदीप लांडे ने बताया कि "समानता, न्याय और सेवा" हिंद सेना की मुख्य विचारधारा है। हमारा मानना है कि समाज में हर व्यक्ति को समान अवसर मिलना चाहिए, हर किसी को न्याय मिलना चाहिए, और हर नागरिक को सेवा का समान अधिकार होना चाहिए। इन तीन मूलभूत सिद्धांतों के आधार पर, हिंद सेना हर नागरिक की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिंद सेना का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है, जो समाज में समानता, न्याय और सेवा की भावना को स्थापित करेगा। हम सभी नागरिकों को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी मिलकर सेवा भाव से एक समान, न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के हाउस गार्ड ने किया सुसाइड, एमएलसी आवास पर खुद को मारी गोली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed