फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Flood water entered many villages of East Champaran, Motihari News

Bihar Flood News : देखते ही देखते दर्जनों गांव बाढ़ में समाए; मोतिहारी से सटे नेपाल का फतुआ बांध टूटने से संकट

Sun, 29 Sep 2024 04:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी/ मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी/ मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

बारिश थमने के बावजूद नदी का जल स्तर अभी बढ़ ही रहा है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीओ निशा ग्रेवाल ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को निगरानी का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Flood water entered many villages of East Champaran, Motihari News
नेपाल में बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी से सटे नेपाल में फतुआ बांध टूट जाने से पूर्वी चम्पारण जिला के ढाका प्रखंड अन्तर्गत हीरापुर, गुरहनवा, वीरता टोला, भवानीपुर, बलुआ गुआबारी, महंगुआ, दोस्तियां, महुआवा सहित दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी फैल चुका है। शनिवार के देर रात से बारिश थमने के बाद नदी का जल स्तर अभी बढ़ ही रहा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए एसडीओ निशा ग्रेवाल ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया है कि तटबंध पर हुए रैन कट को ठीक किया जाए। इधर, जिला प्रशासन के अधिकारी द्वारा सरकारी स्तर पर बलुआ में बनाये गये आश्रय स्थल का निरीक्षण कर संभावना के प्रति प्रशासनिक टीम को सचेत रहने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


डूबने से एक की मौत
इधर सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत माली पंचायत में एक वृद्ध की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। सुगौली पुलिस ने उनकी पहचान बेल टोला निवासी 65 वर्षीय अनुज सहनी के रूप में की है। परिजनों का कहना है कि वह खेत देखने जा रहे थे। चारों तरफ बाढ़ का पानी पूरे इलाके में फैल हुआ है। अचानक गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Bihar News: Flood water entered many villages of East Champaran, Motihari News
मुजफ्फरपुर में उफनाई नदी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है
इधर, उत्तर बिहार के प्रमुख नदियों में गंडक नदी के जल स्तर पर वृद्धि को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तटबंध पर निगरानी के साथ कटाव की क्षेत्र में विशेष नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही तटबंध के प्रत्येक एक किलोमीटर पर कर्मी की प्रतिनियुक किया गया। इसके साथ ही जिला नियंत्रण से किया जा रहा है। कंट्रोल रूम से वेस्ट एसडीएम श्रेया श्री ने यह जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि बाल्मीकि नगर बराज से गंडक नदी में छोड़े गए पानी के बाद हमलोग अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं। अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जिले के तीन प्रखंड साहेबगंज सरैया और पारू गंडक नदी के बाढ़ से होने वाले प्रभावित क्षेत्र हैं। इन इलाकों में क्षेत्र के सभी अंचल अधिकारियों को निगरानी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed