फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Flipkart employee murdered in office muzaffarpur bihar police five lakh rupees looted

Bihar News : फ्लिपकार्ट कार्यालय में घुसकर कर्मी को मारी गोली, मौत के बाद पांच लाख रुपये भी लूटे

Mon, 20 Jan 2025 12:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 Jan 2025 12:54 AM IST
सार

Bihar : फ्लिपकार्ड के कार्यालय में अचानक कुछ अपरादही घुसकर लूट-पाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक कर्मी के सिर में  गोली मार दी। 

विज्ञापन
Bihar News : Flipkart employee murdered in office muzaffarpur bihar police five lakh rupees looted
घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में फ्लिपकार्ट कर्मी को उसके दफ्तर में घुसकर चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान इस घटना को अंजाम दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के खबर एनएच के पास की है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा मामले की जांच में जुटी। मृतक की पहचान  मनियारी थाना क्षेत्र के निवासी प्रकाश कुमार मिश्रा (35) के रूप में हुई है। कर्मियों का कहना है कि अपराधी पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गये।

विज्ञापन


लूटपाट के दौरान विरोध करने पर मारी गोली 
घटना के संबंध में कर्मियों का कहना है कि देर रात अब जब दफ्तर बंद करने का समय हो रहा था, तभी चार अपराधी अंदर आये और लूट-पाट करने लगे। लूट-पाट का विरोध करने पर अपराधियों ने प्रकाश कुमार मिश्रा के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रकाश कुमार मिश्रा को गोली लगते ही अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया और इसी बीच अपराधी लूटकर वहां से फरार हो गये। अपराधियों के भागने के बाद कर्मियों ने आननफानन में प्रकाश को अस्पताल ले गये, जहां  डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


तीन साल से कर रहा फ्लिपकार्ट में नौकरी 
घटना के संबंध में मृतक प्रकाश के परिजन सुजीत कुमार ने बताया है कि प्रकाश कुमार तीन वर्ष से सदर थाना क्षेत्र के खबरा एनएच के पास स्थित फ्लिपकार्ट के दफ्तर में काम कर रहे थे। प्रकाश कुमार मिश्रा मनियारी से हर दिन अपना काम करने के लिए यहां आते थे।   लूटी गई राशि करीब 4.95 लाख रुपए बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में एसडीपीओ टाउन टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के खबरा एनएच के पास स्थित एक फ्लिपकार्ट के दफ्तर में घुसकर कुछ अपराधियों ने लूट-पाट की है। विरोध करने पर अपराधियों ने एक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल और उसके आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला लूटपात का बताया जा रहा है। अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed