फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Flights cancelled from Patna airport after surgical strike pahalgam attack

Bihar News : पटना एयरपोर्ट की उड़ान रद्द, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 07 May 2025 03:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 07 May 2025 03:25 PM IST
सार

Bihar : भारत के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। इसको लेकर पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Flights cancelled from Patna airport after surgical strike pahalgam attack
पटना एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की जघन्य हत्या की थी, जिसका भारत ने पूरजोर तरीके से बदला लिया है। भारत के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। इसको लेकर पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बताया जाता है कि पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। उन विमानों में इंडिगो की विमान संख्या 6E 6485 भी है। यह 1:25 पर भुवनेश्वर से पटना आने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -India Mock Drill : हमले से पहले करें मॉक ड्रिल, डीएम और एसपी ने दिए निर्देश; बताया-क्या करें क्या न करें
विज्ञापन


 पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाले चार विमान को रद्द कर दिया गया है। इंडिगो की विमान संख्या 6E 6485, 6E 6394 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आई एक्स 1591 को रद्द किया गया है। इंडिगो की विमान संख्या 6e 6485 जो 1:25 पर भुवनेश्वर से पटना आना था,  इंडिगो की विमान संख्या 6E  6394 सुबह-सुबह चंडीगढ़ से 9:15 पर पटना आना था। पटना एयरपोर्ट से जाने वाली विमानों में दो विमान को रद्द कर दिया गया है। इंडिगो की विमान संख्या 6E 6394 सुबह 9:55 पर भुनेश्वर जाना था, वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आई एक्स 1591 को 11:55 में गाजियाबाद के लिए उड़ान भरना था, उसे भी रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सीएम आवास का कर रहे थे घेराव

आज बिहार की राजधानी पटना समेत 6 जिलों में शाम के 7 बजे सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होना है, जिसकी औपचारिक घोषणा कल ही कर दी गई है। साथ ही पटना, गया और दरभंगा शहर के एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पटना सहित बिहार के एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया।


              

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed