फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Flight canceled from darbhanga bihar low visibility Flight diverted to Kolkata Varanasi patna

Bihar: कम दृश्यता ने उड़ानों को रोका, आसमान में कई चक्कर लगाने बाद किया गया कोलकाता, वाराणसी और पटना डायवर्ट

Thu, 23 Jan 2025 01:01 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 Jan 2025 01:01 AM IST
सार

Bihar : सुबह के बाद भी कई घंटों तक आसपास में दृश्यता शुन्य रह रही है। इसका असर सड़क मार्ग से लेकर आकाश मार्ग तक दिख रहा है। स्थिति यह है कि बुधवार को एक-दो नहीं बल्कि कई फ्लाइट आसमान में लगभग 45 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद भी लैंड नहीं कर सके। 

विज्ञापन
Bihar News : Flight canceled from darbhanga bihar low visibility Flight  diverted to Kolkata Varanasi patna
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 घने कोहरे के बीच कम  दृश्यता होना दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए परेशानी का सबब लगातार बनती जा रही है। आज एक बार फिर दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी उड़ाने रद्द कर दी गई, जिससे यहां से यात्रा करने वाले और दरभंगा आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। आज दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की विमान संख्या SG751 करीब 45 मिनट तक कई चक्कर लगाने के वावजूद नहीं लैंड कर सकने बाद उसे पटना डायवर्ट कर दिया गया। जबकि मुम्बई से दरभंगा आनेवाली SG950 भी आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। मामला इतने पर भी नहीं रुका अब बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की MG327 को भी करीब 40 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद उसे वाराणसी डायवर्ट कर दिया। वहीं इंडिगो की कोलकाता से दरभंगा आनेवाली 6E7234 दिल्ली से दरभंगा 6E360 हैदराबाद से दरभंगा 6E537 जबकि मुम्बई से दरभंगा 6E535 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। अचानक से फ्लाइट्स को रद्द कर दिए जाने और डायवर्ट कर दिए जाने के कारण यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


एक यात्री का 36 हजार रुपया हो गया बर्बाद 
पड़ोसी देश नेपाल से मुंबई की यात्रा करने आये अनिल कुमार ने बताया कि हमलोग नेपाल से सुबह 9 बजे ही आ गए थे। अचानक ढाई बजे फ़्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिए जाने की जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों के द्वारा दी गई। उन्हें आज दरभंगा से मुंबई जाकर आज तीन बजे कुवैत की फ्लाइट पकड़नी थी, जो अब छूट गई। इस वजह से मेरा सारा पैसा टिकट का बर्बाद हो गया। उन्होंने बताया कि हमने दो दिन पहले ही 36000 रुपये में मुम्बई का टिकट कटवाया था।
विज्ञापन


कम विजिबलिटी होने से फ़्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट
इस संबंध में एयरपोर्ट के अधिकारी आनंद कुमार देवड़ा ने बताया कि आज दरभंगा एयरपोर्ट की विजिबलिटी काफी कम थी, जिस कारण आज कई विमान कई चक्कर लगाने के वावजूद भी लैंड नहीं कर सके। इस वजह से कई विमानों को डायवर्ट कर दिया गया, जबकि कुछ फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed