फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Five year old Boy died in a road accident in Vaishali, people created ruckus in protest,

Bihar News: सड़क हादसे में पांच साल के मासूम की मौत, विरोध में लोगों ने जमकर किया बवाल, राहगीर परेशान

Wed, 18 Sep 2024 11:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Sep 2024 11:45 AM IST
सार

गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर दिया और हंगामा करने लगे। लोग मुआवजे की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह प्रदर्शन करते रहेंगे। 

विज्ञापन
Bihar News: Five year old Boy died in a road accident in Vaishali, people created ruckus in protest,
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के पास टोटो रिक्शा की ठोकर लगने से एक पांच वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद गुस्सा आए लोगों ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और सड़क पर ही आगजनी कर दी। घटना के बाद मौके से अफरा तफरी का माहौल बन गया। किशोर की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहरा मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


दरवाजे पर खेल रहा था मासूम
मृतक किशोर नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक कौन हारा रोड निवासी संजय मलिक का पांच वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है जो दो भाइयों में सबसे बड़ा था। जो अपने घर दरवाजे पर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार टोटो रिक्शा ने उसे ठोकर मार दिया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद टोटो चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ना चाहा लेकिन मौके से भागने में कामयाब हो गया और ई-रिक्शा को लोगों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


मुआवजे की मांग लेकर सड़क पर उतरे लोग
इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करने में जुटी है। लोगों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक नहीं वह प्रदर्शन करते रहेंगे। गुस्साए लोग आरोपी ई-रिक्शा चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed