फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Fish businessman murdered in Begusarai, shot by criminals in broad daylight

Bihar News : बेगूसराय में मछली व्यवसायी की हत्या, इस विवाद के कारण दिनदहाड़े अपराधियों ने मारी गोली

Wed, 07 Feb 2024 09:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 07 Feb 2024 09:49 AM IST
सार

Begusarai Crime News : पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Fish businessman murdered in Begusarai, shot by criminals in broad daylight
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में दिनदहाड़े मछली व्यवसायी की हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि वह मछली निकलवाने के लिए गया था। इसी दौरान तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पांच धूर जमीन के विवाद में आमिर सहनी की हत्या की गई
घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव की है। मृतक मछुआरे की पहचान करोड़ गांव निवासी आमिर साहनी के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही राम बालक तांती ,उमेश तांती सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, महज पांच धूर जमीन के विवाद में आमिर सहनी की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


हत्यारोपियों ने जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया था
मृत व्यवसायी के भाई शंकर साहनी ने बताया कि एक जमीन जो रामबालक तांती लिखवाना चाहता था लेकिन जमीन के मालिक लगातार आमिर सहनी से जमीन लिखवाने की बात कर रहे थे। लेकिन, लगभग 10 लख रुपए कट्ठे जमीन की कीमत होने की वजह से अमीर साहनी एवं उसके परिवार वालों ने जमीन लिखवाने से इनकार कर दिया तब जमीन के मालिक ने आश्वासन दिया था कि 10 फीट का रास्ता आमिर साहनी एवं उसके परिवार वालों को दे दिया जाएगा। इधर, पूर्व से ही राम बालक तांती ने उस जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया था। जब आमिर साहनी एवं उसके परिजनों के द्वारा सिर्फ रास्ता के लिए पांच धूर जमीन की कीमत जमीन मालिक को दी गई। इसी से आक्रोशित होकर रामबालक तांती उमेश तांती एवं अन्य लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed