फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fire broke out in moving Scorpio rajendra nagar patna bihar police

Burning Scorpio : चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, गाड़ी में सवार लोगों ने कूदकर बचाई खुद की जान

Thu, 27 Feb 2025 08:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Feb 2025 08:44 PM IST
सार

Bihar : स्कॉर्पियो तेज गति से राजेंद्र नगर की तरफ से आ रही थी। इसी बीच स्कॉर्पियो से धुंआ निकलने लगा। इससे पहले कि गाड़ी में सवार लोगों को कुछ समझ में आता , गाड़ी में अचानक आग लग गई।  

विज्ञापन
Bihar News : Fire broke out in moving Scorpio rajendra nagar patna bihar police
चलती स्कॉर्पियो में लगी आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना में अचानक एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई। स्कॉर्पियो देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। आग लगते ही गाड़ी में सवार चार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित धनुष पुल का है।

विज्ञापन

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी राजेन्द्र नगर पुल से अगमकुआं की तरफ जा रही थी। गाड़ी अभी राजेन्द्र नगर पुल पर चढ़ा ही था, तभी गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई। जबतक चालक कुछ समझ पाता तब तक आग से गाड़ी घिर चुकी थी। हालांकि गनीमत रही कि गाड़ी में बैठे लोग सूझ बूझ से काम लिया और समय रहते गाड़ी से कूद कर सभी अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में आग लगने की सूचना अग्निशमन को दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और फिर स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में सवार लोग बाहर निकले। फायर ब्रिगेड की ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


                     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed