फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Fire breaks out in court campus advocate chambers and files burnt vaishali hajipur bihar

Bihar News : कोर्ट परिसर में लगी आग, कई अधिवक्ताओं के चेंबर और कागजात जलकर राख

Sun, 12 Jan 2025 11:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 12 Jan 2025 11:14 PM IST
सार

Bihar : रविवार को कोर्ट परिसर में अचानक आग लग गयी। कोर्ट परिसर से धुंआ उठते देख आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गयी। आसपास के लोग आग की लपटों को देखकर वहां पहुँच गये और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : Fire breaks out in court campus advocate chambers and files burnt vaishali hajipur bihar
घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन की टीम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली। हाजीपुर कोर्ट परिसर स्थित बाइक स्टैंड के पास बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। कोर्ट परिसर में आग लगने की जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गयी। मौके पर जुटे लोग आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग के प्रचंड रूप को देखते हुए लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन टीम को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में कई अधिवक्ताओं के चेंबर फाइल एवं अन्य कागजात जलकर खाक हो गये।

विज्ञापन


घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह दस बजे के करीब हाजीपुर कोर्ट परिसर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गयी। कोर्ट परिसर से धुंआ उठते देख आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। आसपास के लोग आग की लपटों को देखकर वहां पहुँच गये और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




                    

Bihar News : Fire breaks out in court campus advocate chambers and files burnt vaishali hajipur bihar
आग से जल गया सब कुछ।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

कई अधिवक्ताओं के चेंबर और फाइल जलकर हुए राख 
आगलगी के संबंध में सीढ़ी घाट मोहल्ला निवासी अधिवक्ता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि अगलगी की जानकारी उन्हें फोन पर मिली। उन्होंने बताया कि जैसे ही मुझे घटना की जानकारी मिली, मैं भागा-भागा कोर्ट पहुंचा, लेकिन तब तक उनका चैंबर, फाइल, कुर्सी, टेबुल, पंखा, पोशाक समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने बताया कि आग लगने की इस घटना में अधिवक्ता रेणु कुमारी, अभिमन्यु भारद्वाज, मुकेश कुमार, मो अशरफ, नीरज राय समेत अन्य अधिवक्ताओं के चेंबर और उसमें रखे फाइल, केस के कागजात व अन्य सामान जलकर खाक हो गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed