फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Father and daughter die in road accident in Sitamarhi; Both were returning from Darbhanga

Bihar News: सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत; दरभंगा से लौट रहे थे दोनों, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

Sat, 19 Oct 2024 10:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Oct 2024 10:58 AM IST
सार

राजा राम साह अपनी बेटी को बाइक पर बैठा कर दरभंगा से लौट रहे थे। सुरसंड-पुपरी मुख्य पथ पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Father and daughter die in road accident in Sitamarhi; Both were returning from Darbhanga
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। दोनों बाइक से दरभंगा से लौट रहे थे। स्टेट हाईवे 87 सुरसंड-पुपरी मुख्य पथ पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला सुरसंड थाना क्षेत्र के धनारी मोर और कोवारी के बीच की है।

विज्ञापन


परीक्षा दिलाने के लिए दरभंगा गए थे
मृतक पिता की पहचान जिले के परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव निवासी राजा राम साह के रूप में की गई है। वहीं उनकी पुत्री मधु प्रिया (18) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजा राम साह अपने पुत्री मधु प्रिया को परीक्षा दिलाने के लिए दरभंगा गए थे। इसी दौरान परीक्षा देकर सुरसंड स्थित घर पर लौट रहे थे, तब बीती रात एसएच 87 पर दुर्घटना के शिकार हो गए। इसके कारण उन दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


पान की दुकान चलाते थे राजा राम साह
बता दे कि राजा राम साह वर्तमान में सुरसंड के बराही पेट्रोल पंप के सटे बगल में छोटा सा पान की दुकान चलाते थे। उसी से अपने बच्चे और परिवार का भरण पोषण करता थे। इस घटना की सूचना मिलते ही बराही गांव से भी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी मृत्युंजय नाथ ओझा सहित दर्जनों ग्रामीण पहुंचे और स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर सुरसंड थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय, अवर निरीक्षक राजेश कुमार साह, पुलिस जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed