फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Farmer shot dead in Khagaria: Naxal levy, kidnapping: Bihar police investigation

Bihar: नक्सली के नाम पर किसान से मांगी 10 लाख लेवी, नहीं देने पर अगवा कर मार डाला; खगड़िया में हत्या से हड़कंप

Wed, 21 May 2025 03:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 May 2025 03:38 PM IST
सार

Khagaria News: आरोप है कि पेशेवर अपराधी ने नक्सली के नाम पर लेवी मांगी थी। किसान ने 10 लाख देने से मना कर दिया। इसी कारण अपराधियों ने पहले उसे अगवा किया फिर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Farmer shot dead in Khagaria: Naxal levy, kidnapping: Bihar police investigation
परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में एक किसान की हत्या गोली मार कर दी गई है। मृतक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड 4 निवासी महेश्वर यादव के 34 वर्षीय पुत्र तिरबल कुमार के रूप में की गई है। बुधवार को पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। अलौली थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई बबलू यादव का आरोप है कि मनोज सदा नाम के नक्सली द्वारा किसान से 10 लाख की लेवी की मांग की गई थी। नहीं देने के कारण मनोज सदा नामक नक्सली ने उनके भाई को अगवा कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पुलिस मुख्यालय के बगल वाले थाने का ASI घूस लेते रंगेहाथ धराया, इस चीज के लिए ले रहा था रिश्वत
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से पहले भाई को बताई सच्चाई
मृतक के बड़े भाई के अनुसार, अपनी मौत से पहले उसके भाई ने मनोज सदा का नाम लिया था। भाई के अनुसार घटना अलौली थाना क्षेत्र के पिपरपंती पुलिस पिकेट स्थित कलवारा बहियार में हुई है। बड़े भाई के अनुसार मनोज सदा ने उसके भाई से मंगलवार शाम 10 लाख लेवी की मांग किया था। नहीं देने पर इस हत्या को अंजाम दिया गया।

नक्सली के नाम पर फैलाया आतंक
गौरतलब है कि मनोज सदा एक पेशेवर अपराधी है। वह नक्सली गिरोह से लगातार संपर्क में रहता है। लोगों का कहना है कि आए दिन मनोज सदा किसानों से नक्सली के नाम पर अक्सर वसूली को अंजाम देता है। जिसपर हत्या और कई अन्य गंभीर मामले पहले से पुलिस में दर्ज हैं। मृत किसान के बड़े भाई ने बताया कि बीते मंगलवार को भी नक्सली मनोज ने किसान तिरबल से एक घंटे के अंदर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।  फिरौती की रकम नहीं देने पर बहियार से अगवा उसके भाई की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed