{"_id":"6544f344ded186a08c04ab37","slug":"bihar-news-farmer-shot-dead-in-begusarai-uproar-in-protest-crime-news-in-hindi-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में किसान की हत्या, विरोध में हंगामा; परिजन बोले- दो अपराधी घर से बुलाकर ले गए, गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में किसान की हत्या, विरोध में हंगामा; परिजन बोले- दो अपराधी घर से बुलाकर ले गए, गोली मारी
Fri, 03 Nov 2023 06:49 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 03 Nov 2023 06:49 PM IST
सार
Begusarai News : परिजनों का कहना है कि घनश्याम सिंह की किसने और क्यों हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला की है। मृतक की पहचान रामदीरी महाजी टोला के रहने वाले कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह (36) के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो अपराधियों ने उसे घर से बुलाकर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
ग्रामीण हत्यारे को गिरफ्तारी के मांग कर रहे हैं
परिजनों ने कहा कि गांव के ही दो अपराधी खेत जोतने के बहाने खेत पर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को लगी मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। फिलहाल परिजन पुलिस को शव को उठाने नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण हत्यारे को गिरफ्तारी के मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि घनश्याम सिंह की किसने और क्यों हत्या की, यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
प्रतिशोध में हत्या की बात आ रही सामने
इस संबंध में मटिहानी थाना के एसआई सुबोध कुमार ने बताया है कि प्रतिशोध में कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि बेंगलुरू में कुछ दिन पहले जो हत्यारे हैं उसके भाई की हत्या हुई थी उसी के प्रतिशोध में शुक्रवार शाम को गांव के ही रहने वाले पड़ोसी कारी सिंह उर्फ घनश्याम सिंह की बहियार में गोली मारकर हत्या दी। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन