फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Family burnt in fire in Motihari house, condition of couple and two children critical; kitchen gas

Bihar News : घर में लगी आग में परिवार झुलसा, दंपती और दो बच्चे की हालत गंभीर; ऐसे हुई यह घटना

Wed, 14 Feb 2024 11:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 14 Feb 2024 11:55 AM IST
सार

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Bihar News: Family burnt in fire in Motihari house, condition of couple and two children critical; kitchen gas
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मोतिहारी में घर में लगी आग की चपेट में आने से दंपती और उसके दो बच्चे झुलस गए। सभी को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना छोड़ादानो थाना क्षेत्र के जुआफार गांव की है। रसोई गैस सिलेंडर से आग लगी गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी जद में ले लिया। घर में मौजूद पति-पत्नी और दोनों बच्चे झुलस गए। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां लगाई गईं। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा हुआ सारा सामान जल कर राख हो गया। छोड़ादानो सीओ ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। सीआई को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा का को प्रक्रिया है उसके आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिलेंडर से गैस लीक होने करने के कारण लगी आग
आग की चपेट में आकर झुलसे गृह स्वामी 40 वर्षीय गिरधारी प्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी किचेन में खाना बना रही थी, उसके दो लकड़ा 10 वर्षीय शिवम और 4 वर्षीय सत्यम मां के पास ही था। इसी बीच गैस सिलेंडर लीक करने के कारण अचानक से आग लग गई। जब तक कुछ समझती तन तक किचेन में चारों तरफ से आग पकड़ लिया। खुद और बच्चे को लेकर घर से भागी तब तक उसका एक बेटा सत्यम घर में ही फंस गया।  जैसे ही इसकी भनक गिरधारी को लगी वह फौरन उसे बचाने के लिए घर में घुस गया। बेटा को तो सुरक्षित बचा लिया लेकिन खुद बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed