फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: fallen tree on the road in Patna blocked the way for CM Nitish Kumar; Secretariat, storm and rain

Bihar News : इसने रोका सीएम नीतीश कुमार का रास्ता, अचानक गाड़ी से उतरे मुख्यमंत्री; पैदल ही पहुंचे सचिवालय

Tue, 17 Oct 2023 01:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Oct 2023 01:49 PM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार सचिवालय जा रहे थे। मुख्यमंत्री आवास से आगे बढ़ने पर मुख्य सचिवालय के गेट सामने सड़क पर पेड़ गिरा हुआ था। इस वजह से मुख्यमंत्री का काफिला रुक गया।

विज्ञापन
Bihar News: fallen tree on the road in Patna blocked the way for CM Nitish Kumar; Secretariat, storm and rain
निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

"किसी शख्स ने मुख्यमंत्री का काफिला रोका" ऐसी खबरें तो कई बार आपने पढ़ी होगी। लेकिन, किसी पेड़ ने मुख्यमंत्री का काफिला रोक दिया, यह पढ़ने और सुनने में थोड़ा चौंकाने वाला लग रहा है। जी, हां बिहार के मुख्यमंत्री का काफिला सड़क पर गिरे पेड़ ने रोक दिया। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार सचिवालय जा रहे थे। मुख्यमंत्री आवास से आगे बढ़ने पर मुख्य सचिवालय के गेट सामने सड़क पर पेड़ गिरा हुआ था। इस वजह से मुख्यमंत्री का काफिला रुक गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


गिरे हुए पेड़ों का निरीक्षण किया
कारण जानने के बाद सीएम नीतीश कुमार गाड़ी से उतर गए। गिरे हुए पेड़ों का निरीक्षण किया। फौरन अधिकारियों को बुलाया और पेड़ को हटाने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं सीएम नीतीश कुमार ने उस गिरे हुए पेड़ की जगह नए पौधे लगाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरे हुए पेड़ जगह नए पौधे लगाएं
साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आंधी और बारिश के कारण जहां भी सड़क पर पेड़ गिरे हों, उसे जल्द से जल्द हटवा कर रास्ता क्लियर करवाएं। इसके बाद गिरे हुए पेड़ जगह नए पौधे लगाएं। अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के बाद सीएम नीतीश कुमार पैदल ही सचिवालय पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed