फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Fake candidate appearing for CTET exam caught in Purnia, biometric check, Bihar Police,

CTET 2024: 20 हजार के लिए दोस्त की जगह सीटीईटी परीक्षा दे रहा था, बायोमेट्रिक जांच में पकड़ाया; पढ़िए पूरी खबर

Mon, 16 Dec 2024 07:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Dec 2024 07:49 PM IST
सार

पुलिसिया पूछताछ में मिथिलेश ने बताया कि सागर ने मुझे लालच दिया गया कि तुम परीक्षा में बैठ कर मेरा परीक्षा निकाल दो। इसके लिए मैं तुम्हें बीस हजार रुपए दूंगा। इस काम के लिए उन्होंने मुझे दस हजार रुपए दिये और बाकी दस हजार रुपए बाद में देना था।

विज्ञापन
Bihar News: Fake candidate appearing for CTET exam caught in Purnia, biometric check, Bihar Police,
फ्रॉड केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्णिया में सीटीईटी परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुन्ना भाई दूसरे परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दे रहे थे।गुड़गांव से सूचना मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी केनगर गणेशपुर स्थित माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल में हो रहे सीटीईटी परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया है। फर्जी परीक्षार्थी की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के बड़हरी वार्ड-9 निवासी मिथिलेश कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पूर्णिया के मधुबनी स्थित एक लॉज में रह रहे अररिया जिले के भरगामा निवासी सागर कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


दोस्त की जगह पर परीक्षा देने आया था
माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल के केन्द्राधीक्षक सूरज कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे बारी बारी जांच करते हुए हर अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक जांच कराते हुए परीक्षा कक्ष में भेजा रहा था। सभी अभ्यर्थी अपने अपने क्रमांक के अनुसार परीक्षा में बैठ गए। लेकिन, कुछ देर लगभग 11.45 बजे गुड़गांव से सूचना मिली कि क्रमांक नंबर 120208898 पर परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी संदिग्ध है। उसका बायोमेट्रिक थंब मिल नहीं रहा है। सूचना मिलते ही उस क्रमांक पर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष से लेकर कार्यालय कक्ष लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल कर लिया कि हां वह अपने दोस्त की जगह पर परीक्षा देने आया था। इसके बाद उसे केनगर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एक नंबर कम आने पर बीपीएससी परीक्षा में हुआ था फेल
फर्जी छात्र मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह पांच वर्ष से मधुबनी स्थित दुर्गा स्थान के एक लांज में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रहा है। मै एक बार बीपीएससी की परीक्षा दे चुका हूं। उस परीक्षा में मैं सिर्फ एक नंबर कम होने की वजह से मैं पास नहीं कर पाया। पास के लॉज में अररिया के भरगामा का रहने वाला मेरा दोस्त सागर कुमार रहता है। सागर ने मुझे लालच दिया गया कि तुम परीक्षा में बैठ कर मेरा परीक्षा निकाल दो। इसके लिए मैं तुम्हें बीस हजार रुपए दूंगा। इस काम के लिए उन्होंने मुझे दस हजार रुपए दिये और बाकी दस हजार रुपए बाद में देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed