{"_id":"65129a3b89d6dc5b0108e8f5","slug":"bihar-news-excise-police-mukhiya-caught-under-the-influence-of-alcohol-liquor-ban-in-bihar-cm-nitish-kumar-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेगूसराय के दबंग मुखिया कर रहे थे शराब पार्टी, उत्पाद पुलिस ने बोतल के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेगूसराय के दबंग मुखिया कर रहे थे शराब पार्टी, उत्पाद पुलिस ने बोतल के साथ किया गिरफ्तार
Tue, 26 Sep 2023 02:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:15 PM IST
सार
Liquor Ban in Bihar : दबंग मुखिया बमबम सिंह अपने आवास पर शराब पार्टी मना रहे थे। सूचना मिलने पर उत्पाद पुलिस जैसे ही छापेमारी करने पहुंची तो वहां मुखिया शराब के नशे में टूल थे। पुलिस को देखते ही मुखिया ने शराब के बोतल को फेंक दिया।
विज्ञापन
शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार मुखिया बमबम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराबबंदी वाले बिहार में न तो शराब की खेप में कमी हो रही है और न ही पीने वाले ही शराब पीने से बाज आ रहे हैं। अब उत्पाद विभाग ने बेगूसराय में एक दबंग मुखिया को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्पाद पुलिस ने मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव में की है।
विज्ञापन
घर पर चल रही थी शराब पार्टी
घटना के संबंध में उत्पाद एसपी ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा पंचायत के मुखिया बमबम सिंह अपने ही आवास पर शराब पार्टी मना रहे थे। इस बात की सूचना कुछ लोगों ने पटना मुख्यालय को दी। पटना मुख्यालय की सूचना के आधार पर जब बेगूसराय उत्पाद पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए मुखिया बमबम सिंह के घर पर पहुंची तो मुखिया बमबम सिंह वहां शराब के नशे में मिले। पुलिस के अनुसार उस समय उन्होंने काफी शराब पी रखी थी। उत्पाद पुलिस ने मुखिया बम बम सिंह के पास एक शराब की बोतल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचते ही मुखिया ने फेंक दी बोतल
उत्पाद पुलिस का कहना है कि दबंग मुखिया बमबम सिंह अपने आवास पर शराब पार्टी मना रहे थे। इस सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस जैसे ही छापेमारी करने पहुंची तो वहां मुखिया शराब के नशे में टूल थे। पुलिस को देखते ही मुखिया ने शराब के बोतल को फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मुखिया बम बम सिंह के पास से शराब की एक बोतल भी बरामद की गई है। इस मामले में उत्पाद थाना की पुलिस ने बताया कि शराब पीने और बेचने के मामले में कुल 11 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन आरोपियों में एक सिहमा पंचायत के मुखिया बमबम सिंह भी शामिल हैं। हालांकि इस मामले पर मुखिया बमबम सिंह का कहना है कि मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन