फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Excise department seized weapons and materials in search for liquor vaishali bihar police

Bihar News : शराब खोजने निकली थी उत्पाद विभाग की टीम, मौके पर पहुंची तो देखकर दंग रह गई

Fri, 30 May 2025 07:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 30 May 2025 07:57 PM IST
सार

Bihar : पुलिस शराब बनाने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन जब उस स्थल पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गयी। पुलिस ने वहां से शराब के साथ-साथ कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये।

विज्ञापन
Bihar News : Excise department seized weapons and materials in search for liquor vaishali bihar police
शराब के साथ हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिला के रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर दियारा में ईआईबी की गुप्त सूचना के आधार पर पटना एवं वैशाली उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री एवं मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाले एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स नालंदा जिला के चिकसौरा निवासी चिकसौरा बाजार निवासी राधे साह का पुत्र सुरेश कुमार है। टीम ने मौके से देशी कट्टा, हथियार बनाने वाला उपकरण, कैरामल कैमिकल, अंग्रेजी शराब का ढक्कन, खाली प्लास्टिक डब्बा और रेपर आदि बरामद किया है।

विज्ञापन


इस मामले पर पुलिस का कहना है कि आयुक्त उत्पाद रजनीश कुमार सिंह को ईआईबी की गुप्त सूचना मिली थी कि रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर दियारा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एवं मिनी गन फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है। आयुक्त उत्पाद रजनीश कुमार सिंह को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ईबाईबी, मुख्यालय, बिहार, पटना की टीम द्वारा पुरुषोतमपुर दियारा क्षेत्र, थाना रूस्तमपुर, वैशाली में छापामारी कर काफी मात्रा में विदेशी शराब बनाने का सामान, रसायन के साथ चार अवैध तैयार देशी कट्टा के साथ अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। भारी संख्या में देशी चुलाई शराब की भट्टी को भी ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


अवैध शराब संबंधित अभियोग मद्यनिषेध टीम वैशाली एवं अवैध हथियार का अभियोग रूस्तमपुर थाना, वैशाली द्वारा किया गया। जिस तरह विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों का बोतल, रैपर, ढक्कन, रसायन आदि जब्त हुआ है. इससे स्पष्ट होता है कि नकली शराब बनाने का कार्य दियारा क्षेत्र में चल रहा है। आयुक्त उत्पाद द्वारा बताया गया कि मामले की गहन अनुसंधान कर दोषी व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जएगी। सभी सहायक आयुक्त,अधीक्षक मद्यनिषेध को निदेशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में आसूचना संग्रहण कर इस प्रकार के मामलों का उद्भेदन कर छापामारी करना सुनिश्चित करेंगे उक्त छापामारी का नेतृत्व संजय कुमार, उपायुक्त मद्यनिषेध, ईआईबी बिहार, पटना के द्वारा की गयी। छापामारी में पटना मद्यनिषेध टीम के अजीत कुमार निरीक्षक मद्यनिषेध एवं वैशाली मद्यनिषेध टीम के द्वारा सहयोग किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बरामद सामान 

2000 पीस इंपीरियल ब्लू का ढक्कन 

500 पीस रॉयल स्टैग का ढक्कन 

350 पीस अमेरिकन प्राइस का 180 लाल रंग का खाली प्लास्टिक डब्बा 

40 पीस इंपीरियल ब्लू 375 एम एल का 

100 पीस इंपीरियल ब्लू रेपर 

500 पीस इंपीरियल ब्लू का ढक्कन 

350 पीस रॉयल स्टैग का रेपर 

200 पीस मेक डबल नंबर वन का ढक्कन 

4 पीस चुलाई मशीन उपकरण 

40 पीस रॉयल स्टैग 750 एम एल का खाली बोतल 

25 पीस ब्लेंडर प्राइज 750 एम एल का खाली बोतल 

20 लीटर चुलाई शराब 

7 लीटर कैरामल कैमिकल 

चार देशी कट्टा 

हथियार बनाने वाला मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed