फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : EVM in risk after rain in bihar weather today madhepura lok sabha election 2024 polling booth

Lok Sabha Election 2024 : बिहार के मौसम से EVM पर खतरा; इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन बारिश से न हो जाएं खराब

Wed, 08 May 2024 09:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 May 2024 09:26 AM IST
सार

मतदानकर्मी ईवीएम को सील कर स्ट्रांग रूम में रखने जा रहे थे। अचानक तेज हवा के साथ और बारिश आ गई। हवा की गति इतनी तेज थी कि बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस में बने ईवीएम सेंटर में लगे टेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Bihar News : EVM in risk after rain in bihar weather today madhepura lok sabha election 2024 polling booth
बारिश और आंधी से मतदानकर्मियों को काफी परेशान हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार के पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मधेपुरा में बारिश ने मतदानकर्मियों को काफी परेशान कर दिया। मतदानकर्मी ईवीएम को सील कर स्ट्रांग रूम में रखने जा रहे थे। अचानक तेज हवा के साथ और बारिश आ गई। हवा की गति इतनी तेज थी कि बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस में बने ईवीएम सेंटर में लगे टेंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मतदानकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर ईवीएम को सुरक्षित स्थान पर रख दिया। हालांकि कुछ ईवीएम में पानी जाने की भी आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


ईवीएम को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं
दरअसल, बीएनएमयू के नॉर्थ कैंपस में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए टेंट लगाया गया है। मंगलवार शाम लगभग 7 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण टेंट में पानी घुस आया। ईवीएम लेकर पहुंचे मतदान कर्मी प्लास्टिक से ढंक कर किसी तरह ईवीएम को बचाते नजर आए। इस दौरान नॉर्थ कैंपस के चारों तरफ से एरिया को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में रखा गया। डीएम विजय प्रकाश मीणा, एसडीएम संतोष कुमार एवं अन्य अधिकारी विधानसभावार बनाए गए केंद्र निरीक्षण करते रहे। बारिश शुरू होते ही लगातार माइक से ईवीएम को पानी से बचने का निर्देश दिया जा रहा था। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी निकिता ने बताया कि बारिश से ईवीएम को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सुबह 4 बजे तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा किया गया है। स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


बारिश के कारण काफी देर से जमा हुआ ईवीएम
तीसरे मधेपुरा में तीसरे चरण के लिए मतदान निर्धारित समय 7:00 बजे शुरू हुआ और शाम 6:00 बजे तक मतदान हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी ईवीएम को सील कर मजिस्ट्रेट व पुलिस बलों के साथ उसे जमा करने विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बने स्ट्रांग रूम की पहुंचे। लेकिन, मतदान समाप्त होने की कुछ ही देर बाद पहले तेज हवा चली फिर वह आंधी में तब्दील हो गई। इस बीच आसमान में बिजली चमकने लगी और मेघ गरजने लगे। देखते ही देखते बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई 6:45 बजे शुरू हुई बारिश 7:30 बजे तक होती रही। इस बीच ईवीएम जमा करने मधेपुरा जा रहे पीठासीन पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल जगह-जगह फंसे रहे। बारिश छूटने के बाद ही वह स्ट्रांग रूम की ओर जा सके। ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया काफी देर से शुरू हुई और देर रात तक चलती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed