Bihar Police : बेतिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़; दोनों ओर से फायरिंग, एक अपराधी को लगी गोली
एसपी डी अमरकेश ने बताया कि अपराधी भूतनाथ पहले भी जेल जा चुका है। इसके ऊपर जिले में 6 कांड दर्ज हैं। अपराधी ने 15 दिन पहले चनपटिया थाना के गेट पर भी गोली चलाई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले भी जेल जा चुका है अपराधी
इधर, एसपी डी अमरकेश ने बताया कि अपराधी भूतनाथ चौबे पहले भी जेल जा चुका है। इसके ऊपर जिले में 6 कांड दर्ज हैं। अपराधी ने 15 दिन पहले चनपटिया थाना के गेट पर भी गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस अभिराक्षा में उसका इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
दो दिनों से अपराधी सरपंच से मांग रहा था गोली
इधर, मामले मे सरपंच भी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद सरपंच काफी दहशत में हैं। वहीं एसपी डी अमरकेश ने बताया कि बताया कि अपराधी बेतिया के विभिन्न थानों में लूट रंगदारी और एक्ट में नामजद है। दो दिनों से अपराधी सरपंच से रंगदारी मांग रहा था। आज भी रंगदारी मांगने के लिए सरपंच के पास गया हुआ था। हालांकि मामले की भनक पुलिस को लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी करवाई मे पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली अपराधी के पैर में लग गई।