फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Elder brother made younger brother blind pouring acid in his eyes in Purnea bihar police

Bihar News : बड़े भाई ने छोटे भाई की आंखों में डाला तेजाब, दो कट्ठा जमीन का था विवाद

Sat, 19 Oct 2024 09:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 19 Oct 2024 09:45 PM IST
सार

Bihar : जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के आंखों में तेज़ाब डाल दिया, जिससे वह अंधा हो गया। आननफानन में आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गये, लेकिन स्थिति गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Elder brother made younger brother blind pouring acid in his eyes in Purnea bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में दो कट्ठा जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की आंखों में तेजाब डाल दिया। इस घटना के बाद उइसके आँखों की रौशनी ख़त्म हो गई। घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के चंद्रही वार्ड 14 मस्जिद के समीप की है। घायल युवक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के चंद्रही गांव के वार्ड 15 निवासी मो इस्लामुद्दीन के बेटे मो रूबन अंसारी (38) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दो कट्ठा जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की आंखों में डाल दिया तेजाब
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मंझली भाभी नूर जहां खातून ने बताया कि उसके देवर मो रूबन अंसारी का अपने ही बड़े भाई मो बाबर से 2 कट्ठा जमीन को लेकर करीब साल भर से विवाद चल रहा था। साल भर पहले बड़े भाई ने अपने नाम डेढ़ कट्ठा जमीन लिखवा लिया और बीते कुछ महीने से 2 कट्ठा जमीन में हिस्सा मांग रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आज शनिवार को मो रूबन अंसारी अपने ट्रैक्टर में डीजल डलवाने के बाद खेत से वापस बाइक पर बैठकर घर लौट रहा था। चंद्रही वार्ड 14 मस्जिद के समीप पहुंचते ही परिवार के बाकी सदस्य लाठी डंडे लिए उसका इंतजार कर रहे थे। वहां पहुंचते ही बड़े भाई ने छोटे भाई पर बांस फेंककर मारा, जिसके बाद छोटा भाई मो रूबन बाइक लेकर गिर पड़ा। फिर मो बाबर और उसकी पत्नी शहरा खातून, दिलशाद अंसारी, चंदा खातून, शमशुल अंसारी मोनू अंसारी लाठी डंडे से उसपर टूट पड़े। उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद अन्य लोगों ने मो रूबन का हाथ पैर पकड़ा और फिर बड़े भाई मो बाबर अपनी पत्नी शहरा खातून के साथ मिलकर छोटे भाई मो रूबन के आंख में तेजाब डाल दिया। इस घटना में युवक के दोनों आंखों की रोशनी चली गई है। 
विज्ञापन


घायल की स्थिति चिंताजनक 
घटना के बाद सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे पूर्णिया जीएमसीएच रेर्फर कर दिया। हालांकि वहां भी डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति बताते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed