{"_id":"64f7229d914f689f580d9ec3","slug":"bihar-news-education-minister-chandrashekhar-reacted-on-the-matter-of-action-against-teachers-kk-pathak-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"KK Pathak : लोकतंत्र में दंड का प्रावधान नहीं; शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KK Pathak : लोकतंत्र में दंड का प्रावधान नहीं; शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर शिक्षा मंत्री ने कही यह बात
Tue, 05 Sep 2023 06:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 05 Sep 2023 06:14 PM IST
सार
शिक्षकों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुधारात्मक कार्रवाई हो। दंडात्मक कार्रवाई का कोई स्थान नहीं है। प्रजातंत्र में लोकशाही है। राजशाही का यहां पर कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा शिक्षकों पर की जा रही कार्रवाई पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है। शिक्षकों पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुधारात्मक कार्रवाई हो। दंडात्मक कार्रवाई का कोई स्थान नहीं है। प्रजातंत्र में लोकशाही है। राजशाही का यहां पर कोई स्थान नहीं है। यह कहकर शिक्ष मंत्री चंद्रशेखर अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। लेकिन, उनका यह बयान मंगलवार दोपहर से चर्चा में है। चर्चा इस बात की होने लगी कि शिक्षकों पर कार्रवाई के कारण शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर नाराज हो गए हैं।
शिक्षकों ने किया था विरोध
बता दें कि बिहार सरकार के द्वारा बिहार के सभी विद्यालयों में तीज, रक्षा बंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्व की छुट्टी रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद बिहार सरकार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का विरोध होने लगा। लोगों ने सरकार के इस आदेश की पुरजोर भर्त्सना की। इसके बाद सरकार ने अपने आदेश को वापस ले लिया। शिक्षकों और जनमानस के विरोध के बाद सोमवार को शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गई।