फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Education Department of kk pathak imposed ban on salaries of all teachers of Sitamarhi school

Bihar News : केके पाठक के विभाग ने एक विद्यालय के सभी शिक्षकों के वेतन पर लगाई रोक, जानिये वजह

Tue, 02 Jan 2024 11:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 02 Jan 2024 11:41 PM IST
सार

Bihar : शिक्षा विभाग ने बिहार के एक विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है। विभाग ने उन सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग भी की है।  

विज्ञापन
Bihar News : Education Department of kk pathak imposed ban on salaries of all teachers of Sitamarhi school
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंढ़ बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस ठंढ़ को लेकर शिक्षक परेशान थे ही लेकिन इससे बड़ी परेशानी अब यह हो गई है कि शिक्षा विभाग ने नये साल में न सिर्फ इन शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाया बल्कि 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग भी कर दी है। मामला सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड की है।

विज्ञापन


नये साल में आग सेंकना पड़ा महंगा 
ठंढ़ होने की वजह से सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर अंतर्गत इब्राहिमपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक आग का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह फोटो नए साल का बताया जा रहा है। अब शिक्षा विभाग ने इन सभी शिक्षकों के वेतन पर तत्काल रोक लगा दिया है। साथ ही पत्र जारी करते हुए इनसे 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग कर दी है।
विज्ञापन


क्या लिखा है पत्र में 
पत्र साल के पहले दिन का है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सीतामढ़ी प्रमोद कुमार साहु ने रुन्नीसैदपुर के इब्राहिमपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर आदेश दिया है। पत्र के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहु का कहना है कि एक जनवरी 2024 को नये साल के मौके पर WhatsApp के माध्यम से तस्वीर भेजते हुए सूचित किया गया है कि उत्क्रमित मध्य विधालय इब्राहिमपुर, रुन्नीसैदपुर में शिक्षण का कार्य नहीं हो रहा है। विद्यालय के सभी शिक्षक वर्ग के बाहर आग सेंक रहे हैं। इससे प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता है कि आप अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता दर्शा रहे हैं। इसलिए इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु अधोहस्ताक्षरी की बाध्यता होगी। प्राप्त स्पष्टीकरण पर अंतिम निर्णय होने तक आपका एवं विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का वेतन स्थगित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed