फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : ED raids Hulas Pandey's Patna and other hideouts places

Bihar News: चिराग के करीबी हुलास पांडेय के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई, पटना सहित अन्य जगहों पर चल रही छापेमारी

Fri, 27 Dec 2024 05:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Dec 2024 05:18 PM IST
सार

Bihar : लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई की है। इस दौरान पटना सहित अन्य जगहों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : ED raids Hulas Pandey's Patna and other hideouts places
हुलास पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 पूर्व विधायक और बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के पटना सहित अन्य कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी  उन ठिकानों में पटना के 2 ठिकाने और बेंगलुरु का एक ठिकाना शामिल है। पटना के गोला रोड स्थित उनके आवास और बोरिंग रोड में स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी बालू के अवैध खनन को लेकर की जा रही है। हुलास पांडेय लोजपा (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के करीबी नेता बताए जाते हैं।  

विज्ञापन

ईडी के अनुसार यह छापेमारी बालू के अवैध खनन मामले से जुड़ा हुआ है। यह छापेमारी पटना में दो से तीन जगहों पर की जा रही है। इसके अलावे बेंगलुरू में भी की जा रही है।
विज्ञापन


बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड से भी जुड़ा था नाम 
बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय का नाम बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड से भी जुड़ा था। सीबीआई ने इस हत्याकांड में हुलास पांडेय सहित 8 लोगों को आरोपी बनाया था। इस मामले में आरा की एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट को खारिज कर दिया।  1 जून 2012 के अहले सुबह अहले सुबह टहलने निकले ब्रह्मेश्वर मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला था। इस हत्या कांड में बिहार के पूर्व एमएलसी और बाहुबली नेता हुलास पाण्डेय का नाम आया था।  सीबीआई ने कोर्ट में चार्जसीट फाइल किया था, उसमें हुलास पांडेय को मुख्बया अभियुक्त बनाया गया था। चार्ज सीट में यह लिखा गया कि हुलास पांडे ने ही ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या का षड्यंत्र किया था और मुखिया की हत्या करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed