फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: ED-IT raid at the house of minister's relative and close to CM Nitish Kumar, opposition parties

Bihar: विपक्षी दलों की बैठक से एक दिन पहले ED-IT की कार्रवाई, मंत्री के रिश्तेदार और CM नीतीश के करीबी पर धावा

Thu, 22 Jun 2023 10:17 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 22 Jun 2023 10:17 AM IST
सार

Opposition Party Meeting : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी विपक्षी एकता के लिए होने वाली बैठक की तैयारी में व्यस्त हैं। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने राज्य के एक कद्दावर मंत्री के रिश्तेदार और सीएम के करीबी के घर दावा बोल दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: ED-IT raid at the house of minister's relative and close to CM Nitish Kumar, opposition parties
घर के पास मौजूद सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान करने के लिए पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से एक दिन पहले बिहार के बेगूसराय में राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के रिश्तेदार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिजनेसमैन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर (IT) ने एक साथ धावा बोला। 

विज्ञापन


बेगूसराय में हो रही छापेमारी 
प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर (IT) टीम ने बेगूसराय में उद्योगपति अजय कुमार सिंह उर्फ कारों सिंह के घर पर छापेमारी किया है। यह छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले में की जा रही है जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारी तकरीबन 6:00 बजे सुबह में ही पहुंचे हैं। इस संबंध में अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। इस दौरान दोनों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी कर दी है।
विज्ञापन


कौन हैं अजय सिंह उर्फ कारू सिंह 
 अजय सिंह उर्फ कारू सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले हैं जिनके आवास पर ईडी और इनकम टैक्स ने छापेमारी किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल्डर कारू सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के भी करीबी हैं। ईडी और इनकम टैक्स की टीम 7 गाड़ियां से छापेमारी करने के लिए पहुंची है। बताया जा रहा है कि इनके एक और ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्य ठिकानों पर भी चल रही छापेमारी 
जानकारी के मुताबिक फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित छड़ के गोदाम में भी छापेमारी की जा रही है। फिलहाल मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी की सख्त तैनाती है इस वजह से  न तो किसी को अंदर जाने की इजाजत है और न ही किसी को बाहर निकलने दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed