फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Due to yard remodeling of Ayodhya Cantt station, routes of many trains changed, Lucknow Division

Train Status: अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनों का रूट बदला, पढ़िए पूरी खबर

Wed, 18 Dec 2024 09:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Dec 2024 09:11 AM IST
सार

18 दिसंबर से सात जनवरी तक पटना से खुलने वाली ट्रेन (22345) पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जाएगी। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। जानिए, इनके बारे में...

विज्ञापन
Bihar News: Due to yard remodeling of Ayodhya Cantt station, routes of many trains changed, Lucknow Division
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड  रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनें कैंसिल भी रहेंगी। इतना ही नहीं रेलवे ने कुछ ट्रेनो को बदले हुए मार्ग से चलाने का भी निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी दी है कि लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। जानिए, इनके बारे में...

विज्ञापन


इन ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है...

  • ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर हमसफर स्पेशल - 18 दिसंबर से पांच जनवरी तक 
  • ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर हमसफर स्पेशल - 20 दिसंबर से सात जनवरी तक 
  • ट्रेन नंबर 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल  - 20 दिसंबर से तीन जनवरी तक 
  • ट्रेन नंबर 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल  - 23 दिसंबर से छह जनवरी तक

मार्ग परिवर्तन एवं टर्मिनल चेंज
18 दिसंबर से सात जनवरी तक पटना से खुलने वाली ट्रेन (22345) पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जाएगी। यह ट्रेन अपनी यात्रा समाप्ति गोमतीनगर के बजाए 14.30 बजे लखनऊ जं. में करेगी तथा वापसी में गाड़ी सं. 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर के बजाए लखनऊ जं. से 15.20 बजे प्रस्थान कर लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी के रास्ते पटना आएगी। 

विज्ञापन


परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें
वाराणसी-मां बेल्हादेवी धाम प्रतागढ़ जं-रायबरेली-लखनऊ के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनों की जानकारी

  • 18 दिसंबर से छह जनवरी तक हावड़ा/योगनगरी ऋषिकेश से खुलने वाली गाड़ी सं. 13009/13010 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 18 दिसंबर से छह जनवरी तक धनबाद/फिरोजपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 13307/13308  धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलूज एक्सप्रेस
  • 20 दिसंबर, 27 दिसंबर और तीन जनवरी को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 

जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनों की जानकारी

  • 19 दिसंबर से 05 जनवरी तक कोटा से खुलने वाली गाड़ी सं. 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस
  • 21 दिसंबर से 07.01.25 तक पटना जं. से खुलने वाली गाड़ी सं. 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस
  • 18 दिसंबर से 05.01.25 तक बालुरघाट से खुलने वाली गाड़ी सं. 15743 बालुरघाट-भठिण्डा फरक्का एक्सप्रेस
  • 19 दिसंबर से 05.01.25 तक भठिण्डा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15744 भठिण्डा- बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस
  • 21 दिसंबर 28.12.24 एवं 04.01.25 को इंदौर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस
  • 19 दिसंबर, 26 दिसंबर एवं दो जनवरी को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 14017 रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस
  • 23 दिसंबर, 30 दिसंबर एवं छह जनवरी को गुवाहाटी से खुलने वाली गाड़ी सं. 15636 गुवाहाटी-ओखा द्वारका एक्सप्रेस
  • 18 दिसंबर, 25 दिसंबर एवं एक जनवरी को कामाख्या से खुलने वाली गाड़ी सं. 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस

बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनों की जानकारी 

  • 19 दिसंबर से छह जनवरी तक अजमेर से खुलने वाली गाड़ी सं. 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस
  • 22 दिसंबर, 29 जनवरी से पांच जनवरी को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 19054 मुजफ्फरपुर-सुरत एक्सप्रेस
  • 19, 23, 26 एवं 30 दिसंबर को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15557 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 
  • 20, 24, 27 एवं 31 दिसंबर को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं. 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed