फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : drunkard father killed daughter in motihari, brother revealed the sister murder secret

Bihar : भाई ने उगला बहन की हत्या का राज; शराबी पहले बेटी को मारकर लाश पर सोया रहा, फिर घर में ही किया दफन

Mon, 20 May 2024 01:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 May 2024 01:56 PM IST
सार

Bihar : नाम भगवान दास और कर्म शैतान का, जिसने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर उसके शव को अपने कमरे में दफना दिया। फिर उसके लाश के ऊपर अपना बिस्तर लगाकर सो गया। लाश जल्दी गल जाए इसके लिए अपने बेटे से 4 किलो नमक भी मंगवाया। यह खौफनाक कहानी बिहार की है।

विज्ञापन
Bihar News : drunkard father killed daughter in motihari, brother revealed the sister murder secret
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी की हत्या कर अपने ही कमरे में उसके शव को दफन कर दिया। फिर इसके शव के ऊपर अपना बिस्तर लगाकर उस पर सोता रहा, ताकि मौत का राज खुल नहीं पाए। हालांकि इस बात की जानकारी पुलिस को मिल गई और पुलिस ने शव को मिटटी खोदकर बाहर निकाल लिया। अब पुलिस आरोपित पिता की तलाश में छापेमारी कर रही है। दिल दहलाने वाली यह घटना मोतिहारी जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ला गांव की है। मृतका रानी कुमारी (14) थीऔर उसका आरोपी पिता भगवान दास है। 

विज्ञापन


पिता ने कैसे की अपनी बेटी की हत्या
मोतिहारी में शराबी पिता ने अपने 14 वर्ष की बेटी की हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया। फिर उसके ऊपर बेड लगा कर रात भर बड़े आराम से सोया, सुबह जब उसकी नींद खुली तो घर छोर कर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार भगवान दास को शराब पीने की आदत थी। शनिवार की रात रानी की मां गीता देवी और भगवान दास के बीच झगड़ा हुआ। जब भगवान् दास उसकी मां को पीटने लगा तो रानी ने इसका विरोध किया।  मां घर से भाग कर पड़ोस के घर पर चली गई। उसके बाद घर में वह अपने भाई के साथ रह गई। इसी बीच नशे में धुत भगवान दास ने घर में बेटी की दुपट्टा से गला घोंट कर जान ले ली। उसके बाद उसे उतार कर पास के कमरे में गढ्ढा खोद कर उसी में उसको दफन कर दिया। फिर उसके ऊपर बेड लगा कर शो गया।
विज्ञापन


पांच वर्ष के बेटे ने खोला हत्या का राज 
सुबह में जब रानी की मां घर आई तो वह अपनी बेटी को खोजने लगी, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। इसके बाद रानी की मां रामगढवा थानाध्यक्ष सचिदानंद पांडे के पास पहुंची, सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश में जुट गए, इसी बीच रानी का छोटा भाई ने बताया कि पापा दीदी की हत्या कर घर में ही गार दिए है। जैसे ही इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष को लगी, वैसे ही मजिस्ट्रेट  को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे, जहा घर में खोदाई कर शव को कमरे के अंदर मिट्टी खोद कर शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे से मंगवाया चार किलो नमक 
मृतका के भाई ने बताया कि दीदी की हत्या करने के बाद पापा पहले दस रुपए दिए और कहा कि एक किलो नमक लेकर आओ।फिर तीस रुपए दे कर तीन किलो और नमक मंगाया, और उसके शव के साथ डाल कर मिट्टी से ढक दिया। मृतका रानी की मां गीता देवी ने बताया कि उसका पति उसे छोड़ कर लुधियाना चला गया था, जहां से उसे पकड़ कर घर लाई। उसका इलाज भी कराया, और आज मेरी ही बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दिया। अब मुझे केवल इंसाफ चाहिए।


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में रामगढ़वा थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को खुदवा कर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतका के मां गीता देवी ने आवेदन दे कर अपने पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस मामले की जांच कर  रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed