फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Double murder in bikramganj rohtas, two person shot dead in rohtas unidentified body recovered

Bihar News : अब रोहतास में डबल मर्डर, सड़क किनारे गोली मार हत्या; दो युवकों के पास दिखी बाइक पर बक्सर का नंबर

Thu, 18 Jul 2024 12:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Jul 2024 12:49 PM IST
सार

Double Murder in Rohtas : बिहार विधानमंडल सत्र के लिए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बिहार में अपराध की जो सूची बना रहे हैं, उसमें एक और बड़ी घटना जुड़ गई है। इस बार रोहतास में सड़क किनारे दो युवकों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Bihar News : Double murder in bikramganj rohtas, two person shot dead in rohtas unidentified body recovered
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

रोहतास में डबल मर्डर हुआ है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बिक्रमगंज के धारूपुर गांव में नहर किनारे वाली सड़क के पास की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो युवकों के शव कब्जे ले लिया। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद हुई है। दोनों युवकों की पहचान नहीं हुई है। 

विज्ञापन


बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस पहचान में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है। मौके से बरामद बाइक का नंबर BR44Q - 9473 है। हीरो स्प्लेंडर बाइक का नंबर बक्सर जिला का है। जो किसी महिला के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों के पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा- दोनों को यहां लाकर मारा गया है
घटना की सूचना पर बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय पहुंचे तथा छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों युवकों को यहां पर लाकर मारा गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। और पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है फिलहाल मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed