फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: DM will action against land mafia encroachment seven Kattha government land Darbhanga bihar police

Bihar News : देखते ही देखते सरकारी जमीन की हो गई लूट, डीएम ने कहा- सब के खिलाफ होगी कार्रवाई

Fri, 21 Feb 2025 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 21 Feb 2025 08:34 PM IST
सार

Bihar : सामान की लूट आप बहुत देखे होंगे, लेकिन अभी बिहार में जमीन की लूट हुई है, वह भी एक-दो नहीं, बल्कि 7 कट्ठा। यह बिहार सरकार की जमीन है। अब जब यह बात डीएम के कानों तक पहुंची है, तब उन्होंने सब के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
Bihar News: DM will action against land mafia encroachment seven Kattha government land Darbhanga bihar police
जमीन कब्जा करते लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिला पशुपालन विभाग की जमीन को स्लम वस्ती वाले 30 लोगों ने देखते ही देखते जिला पशुपालन विभाग की 19 एकड़ जमीन में से करीब 7 कठा जमीन कब्जा करके रस्सी के सहारे घेराबन्दी तक कर ली, लेकिन पशुपालन विभाग के अधिकारी इससे अंजान थे। इधर असामाजिक लोगों के इशारे पर सरकारी जमीन की मानो लूट मची हुई थी। इस तरीके लोग जमीन को मनपसंद तरीके से घेराबन्दी करने में लगे हुए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची डायल 112 की पुलिस तो कब्जा कर रहे लोग देखते देखते फरार हो गए। हालांकि इस मामले के सामने आते ही डीएम राजीव रौशन कहा कि लोगों यह गैरकानूनी तरीके से जमीन को कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। उनलोगों को चिन्हित किया जा रहा है। तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


लूट गये पशुपालन विभाग की जमीन 
बिहार में आए दिन अजब-गजब कारनामे होते रहते हैं। अब सरकारी जमीन की लूटपाट की घटना चर्चा में है। ताजा मामला दरभंगा जिला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के चूनाभट्टी मुहल्ले से सामने आया है। यहां पशुपालन विभाग के 19 एकड़ जमीन को जमीन कारोबारी के इशारे पर स्थानीय लोगो ने लूट लिया। सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि लोग खुद से रिबन फीता बांस आदि लेकर सरकारी जमीन को घेरकर अपना बनाने में लगे हुए है, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


जानिये कुल जमीनों का हिसाब 
दरअसल लक्ष्मीसागर मुहल्ले में 1973 ई से 19 एकड़ जमीन में पशुपालन विभाग का कार्यालय चल रहा है। वर्तमान में पशुपालन विभाग की तीन एकड़ जमीन में सुधा दूध का डेयरी फार्म चलता है और सात एकड़ जमीन पशुपालन विभाग का एक बड़ा तालाब है। दो एकड़ जमीन पर बिजली विभाग सब स्टेशन व पीएचईडी विभाग का पम्प हाउस संचालित हो रहा है। तथा शेष जमीन पर पशुपालन विभाग का कार्यालय और खाली जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना में मामला हुआ दर्ज 
इस मामले को लेकर जिला पशुपालन पदाधिकारी इंतखाब आलम ने बताया कि यहां के चिकित्सक अरुण कुमार द्वारा सूचना मिली कि पशुपालन विभाग के चारों तरफ खाली जमीन को असामाजिक तत्वों के लोग कब्जा कर रहे हैं। हमने तुरंत डायल 112 व वरीय अधिकारी को शिकायत की, जिसके बाद संज्ञान लेते हुए सदर एसडीओ, सीओ डीसीएलआर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हमलोगों ने इसकी लिखित शिकायत विश्वविद्यालय थाना मे दर्ज करवाया है।


डीएम ने कहा- होगी कार्रवाई 
सरकारी जमीन लूट पर डीएम राजीव रौशन ने कहा कि यह मामला बिल्कुल गलत है। अगर कोई सरकारी जमीन कब्जा करेंगे तो कानून अपने हिसाब से जो प्रावधान है वैसी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जो लोग दोषी पाएंगे उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed