{"_id":"65c344cf265a0d81dd093a55","slug":"bihar-news-died-during-making-reels-download-viral-video-two-died-in-train-accident-news-in-bettiah-bihar-2024-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो बनाने में खत्म हुई दो जिंदगियां : सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे दो लड़के ट्रेन की चपेट में आए, चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो बनाने में खत्म हुई दो जिंदगियां : सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे दो लड़के ट्रेन की चपेट में आए, चली गई
Wed, 07 Feb 2024 02:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:22 PM IST
सार
Bihar News : बिन बुलाई मौत के किस्से अब रोजाना देखने और सुनने को मिलते हैं। सेल्फी लेने के शौक ने तो तांड़व मचाया ही था, अब रील्स बनाने में युवा मदहोश हैं। इसी मदहोशी में बुधवार को दो किशोर ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
मृतक कन्हैया और सूरज।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में रील बनाने के चक्कर में दो किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना मुजफ्फरपुर रेलखंड के परसा हॉल्ट के बहुअरवा ढाला के समीप की है। मृतकों की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के सांवरिया पंचायत के अमवा बैरागी टोला निवासी अमेरिका महतो के पुत्र कन्हैया कुमार (17) और सुरेंद्र महतो के पुत्र सूरज कुमार (15) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
रील्स बनाने के क्रम में गई जान
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि दोनों किशोर रील्स बनाने के लिए परसा हॉल्ट के बहुआरवा ढाला के समीप गए हुए थे। रेलवे ट्रैक पर कन्हैया और सूरज रील्स बनाने लगे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों किशोर की घटनास्थल पर मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
ग्रामीणों और परिजनों ने की शव को छुपाने की कोशिश
कुछ लोगों का कहना है कि पुलिसिया कार्रवाई की डर से ग्रामीण तथा परिजनों ने दोनों मृत किशोर के छत विछत अवस्था मे पड़े शव को छुपाने की कोशिश की। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने मृतक कन्हैया और सूरज के शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर खेत में ले जाकर छुपाने की कोशिश कर रहे थे। तब तक इस घटना की भनक पुलिस को लग गई और खेत में पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मृत किशोर के शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि मृतक के घर वाले अभी भी घर छोड़कर फरार हैं।
पुलिस कर रही है कार्रवाई
घटना के संबंध में इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परसा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटे हुए क्षत-विक्षत हालत में दो किशोर के शव को बरामद किया गया है। रील बनाने के क्रम में यह घटना घटी है। दोनों किशोरों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजने की कार्रवाई की जा रही है।