फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Diarrhea havoc after dengue in Gaya, two innocent people died; 17 still hospitalized

Bihar News: गया में डेंगू के बाद डायरिया का कहर, दो मासूमों की मौत; 17 अब भी अस्पताल में भर्ती

Sat, 31 Aug 2024 12:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 31 Aug 2024 12:15 PM IST
सार

डेंगू और वायरल के प्रकोप से जूझ रहे स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग के लिए अब डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी नई चुनौती बन सकती है। इसके संकेत भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Diarrhea havoc after dengue in Gaya, two innocent people died; 17 still hospitalized
गया में डायरिया का प्रकोप

विस्तार

डेंगू के बाद अब डायरिया ने गया जिले के लोगाें की चिंता बढ़ा दी है। जिला अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां प्रतिदिन डायरिया से ग्रसित दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं। जिले के आमस प्रखंड के लालाडीह गांव में चापाकल और आहार में जमें पानी के कारण दूषित पानी लोगों के कंठ तक पहुंच रहा है। स्वास्थ्य विभाग डायरिया के मरीज बढ़ने के कारणों में से एक कारण प्रदूषित जलापूर्ति को मान रहे हैं। उक्त गांव में चापाकल और आहार में जमें पानी गांव के लोगों के लिए खतरे का सबब बनती जा रही हैं। डेंगू व वायरल के प्रकोप से जूझ रहे स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग के लिए अब डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी नई चुनौती बन सकती है। इसके संकेत भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन


डायरिया से दो मासूमों की मौत, 18 अब-तक बीमार
जिले के आमस प्रखंड में स्थित लालडीहा गांव में इन दिनों डायरिया के आतंक से गांव वाले परेशान हैं। डायरिया के चपेट में आने से दो मासूमों की मौत हो चुकी है। वहीं गांव के 18 लोग अब भी बीमार है। सभी बीमार लोगों को आमस स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है। वहीं इलाज के दौरान तीन लोग स्वस्थ हो चुके है। फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र में 15 लोगों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि लालडीह गांव डायरिया फैलने की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग गांव का दौरा कर लोगों से मिलकर डायरिया फैलने की कारणों की जानकारी ले रहे है। वहीं चिकित्सकों की टीम गांव के चापाकल और आहार में जमें पानी को डायरिया फैलने का आशंका जताया है।
विज्ञापन


गांव छोड़ कर ग्रामीण पलायन को मजबूर 
वहीं एक सप्ताह से लालडीह गांव में डायरिया के आतंक से भयभीत हैं। यही कारण है कि 80 घरों के गांव में अधिकांश घरों पर ताला लगा है। गांव वाले डायरिया के प्रकोप से पलायन होने को मजबूर है। गया के सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि लालडीहा गांव में डायरिया फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। चिकित्सकों की टीम गांव पहुंच कर कारणों को जानने  के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गांव के चापाकल से निकलने वाली दूषित पानी और आहार में जमें पानी से डायरिया फैलने की आशंका जताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed