फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Deputy CM Samrat Chaudhary, who came to meet the flood victims, told CO - he is not satisfied.

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सीओ से कहा- इस चीज से वह संतुष्ट नहीं

Thu, 03 Oct 2024 12:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 03 Oct 2024 12:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सूखे फूड पैकेट का बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण किया गया था। डिप्टी सीएम ने कहा कि बाढ़ राहत कार्य और अच्छे तरीके किया जाय। किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Bihar News: Deputy CM Samrat Chaudhary, who came to meet the flood victims, told CO - he is not satisfied.
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल दरभंगा जिले के गोड़ाबोराम और किरतपुर प्रखंड के बाढ़ पीड़ित इलाको का दौड़ा किया और बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उपमुख्यमंत्री ने किरतपुर के सीओ को कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किये जा रहे मदद से वह सन्तुष्ट नहीं हैं। बाढ़ राहत कार्य और अच्छे तरीके किया जाय। किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


पीड़ितों के बीच वितरण किया गया था
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इलाके का दौड़ा किया। इधर, जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के हरसंभव मदद किया जाने का दावा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सूखे फूड पैकेट का बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण किया गया था। 
विज्ञापन


इससे पहले चिराग और पप्पू यादव आए थे
बता दें कि कोसी नदी के जमालपुर के भूभौल गांव में तटबंध टूटने से इलाके हड़कम्प मच गया था। इसके बाद सभी बाढ़ पीड़ितों ने बांध पर शरण लेकर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर राजनीति भी तेज हो गई। इसी कड़ी में सबसे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने किरतपुर प्रखंड के जमालपुर गांव में बुलेट से घूम-घूमकर पीड़ितों को नगद रुपये देकर मदद की थी। उसके बाद मंगलवार की शाम केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने भी दरभंगा के किरतपुर प्रखंड का दौड़ा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed