फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Deputy Chief Minister vijay sinha targeted RJD party, RJD is a party of demons lalu yadav

Bihar News : उपमुख्यमंत्री विपक्ष पर जमकर बरसे, विजय सिन्हा ने क्यों कहा राजद असुरों की पार्टी है

Thu, 05 Sep 2024 10:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 05 Sep 2024 10:18 PM IST
सार

Bihar : सता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमेशा हावी होते हैं। 2025 में बिहार विधान सभा चुनाव होने हैं, इसलिए एक-दूसरे पर हमलावर होते रहते हैं। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद पर तंज कसा है। उन्होंने राजद को असुरों की पार्टी बताया है।  

विज्ञापन
Bihar News : Deputy Chief Minister vijay sinha targeted RJD party, RJD is a party of demons lalu yadav
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा गुरूवार को राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राजद एक संस्कृति है जो अराजकता, भय और समाज के अंदर उन्माद पैदा करता है। इनके कार्यकर्ताओं के गमछा और मुरेठा को देखते ही इनकी पहचान हो जाती है। उन्होंने कहा कि पहले असुरों को दांत होता था, सींग होता था तो वह पहचान में आता था। अब धीरे-धीरे श्रृष्टि से सींग भी गायब हो गये और दांत भी गायब हो गये, जो असुर प्रवृति के अराजकता उत्पन्न करने वाले दलितों शोषितों को सताने वाले और समाज को लूटकर अकूत संपत्ति जमा करके अपने परिवार की जमींदारी चलाने वाले हैं, वह चेहरा छुपाना चाहते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि 2025 में विधान सभा चुनाव आ रहा है, इसलिए यह लोगों  को बरगलाना चाहते हैं, भरमाने चाहते हैं, लेकिन यह समाज और पूरा बिहारी जान चुका है कि जो बिहारी मान-सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाएगा और जो बिहारी शब्द को गाली नही बनाएगा हम उसी के साथ हैं। उनको रंग-भेद जाति-भेद क्षेत्र-भेद वो करते रहेंगे, लेकिन जनता जान गई कि जो अराजकता उतपन्न करता है वह असुर है और असुर कभी भी  मानवता के हित में नही हो सकता है।

विज्ञापन


शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में अयोजित शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां वह बतौर मुख्य अतिथी पहुंचे थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा दर्जनों शिक्षकों को सम्मानित भी किये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed