फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Defense Minister Rajnath Singh attacks Congress and RJD; Upendra Kushwaha, Lok Sabha Election

LS Election: राजनाथ सिंह बोले- लालटेन का तेल खत्म हो गया, डायनासोर की तरह अब कांग्रेस का नाम भी खत्म हो जाएगा

Wed, 29 May 2024 05:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 May 2024 05:20 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह जनता ने तय कर लिया है। देश की जनता अपना मन बना चुकी है। कांग्रेस और राजद इस बार के लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Defense Minister Rajnath Singh attacks Congress and RJD; Upendra Kushwaha, Lok Sabha Election
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह ने आज बिक्रमगंज के राजीव गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए चुनावी प्रचार किया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले 10 सालों में बच्चों को यह पढ़ाया जाएगा कि कांग्रेस भी कोई पार्टी थी। जिस तरह से दुनिया में डायनासोर खत्म हो गया, उसी तरह कांग्रेस का भी नाम और निशान खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन


उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की
राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पार्टी पर भी हमला बोला। कहा कि लालटेन अब बहकने लगा है। इससे समझ में आता है कि लालटेन का तेल खत्म हो गया है। अब राजद का हाल भी अब कांग्रेस की तरह धीरे-धीरे होती जा रही है। जहां उन्होंने काराकट्ट लोकसभा से एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की।
विज्ञापन


देश की जनता अपना मन बना चुकी है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो नारा दिया है अबकी बार 400 पार। जनता ने उन्हें आशीर्वाद दे दिया है। फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह जनता ने तय कर लिया है। देश की जनता अपना मन बना चुकी है। कांग्रेस और राजद इस बार के लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया, काराकाट से पूर्व विधायक राजेश्वर राज सहित एनडीए के कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed