फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Death of newly married woman in Darbhanga, maternal family said- in-laws murdered her; dowry death

Bihar News : दरभंगा में नवविवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- इस कारण ससुराल वालों ने नस काटकर मार डाला

Sun, 21 Jan 2024 10:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 21 Jan 2024 10:17 AM IST
सार

ओपी प्रभारी राज किशोर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Death of newly married woman in Darbhanga, maternal family said- in-laws murdered her; dowry death
शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। कलाई पर जख्म और गले पर निशान थे। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी को मार डाला। उसकी बाई कलाई की नस काटी गई थी और गला भी दबाया गया था। घटना जिले के नेहरा सहायक थाने के पैठान कबई गांव की है। हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

इधर, स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके घर से शव को बरामद कर लिया है। मृत महिला की पहचान पैठान कबई गांव के ही मो. मुस्तफा की बेटी जमीमा परवीन उर्फ कंचन के रूप में हुई। ओपी प्रभारी राज किशोर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मायके वालों का कहना है कि शादी के महज दो वर्ष पहले गांव के ही मो. गुलाब खान के बेटे इमरान खान से हुई थी। उनदोनों को एक वर्ष की एक संतान भी है। स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए उसके पति इमरान खान एवं ससुर मो गुलाब को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मृतका के पिता मुस्तफा ने ओपी प्रभारी राज किशोर राय को आवेदन देकर अपने दामाद इमरान, समधी मो. गुलाब खान एवं समधिन कानो परवीन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कलाई की नस कटी हुई थी, गले पर भी निशान
मृत महिला की बहन शाहीन परवीन ने बताया कि शमीम ने फोन कर बताया कि जमीला की तबीयत बहुत खराब हो गई है। इस पर हम लोग घबरा गये और उसके घर पहुंचे तो जमीला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतका की बाईं कलाई की नस कटी हुई थी और गले पर दबाने का काला निशान देखकर हम लोगों ने नेहरा ओपी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले 2022 में जमीला की शादी हुई थी। उसका पति शमीम अकरम कुवैत में काम करता है। उन्होंने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक हम लोगों ने सामान आदि दिया था पर शमीम 10 लाख रुपए नगद मांग रहा था। जब हम लोगों ने दहेज देने से इनकार कर दिया तो शादी के एक माह बाद ही शमीम कुवैत चला गया और वहां से फोन कर भी दहेज की डिमांड करता रहा। इस बीच जब जमीला ने आठ माह पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया तो हम लोगों को लगा कि अब दहेज का मसला समाप्त हो जाएगा। फिर जब 17 जनवरी को शमीम कुवैत से लौटकर गांव आया तो उसने 10 लाख रुपये मांगा और इनकार करने पर जमीला के साथ मारपीट की। उन्होंने आंशका जाहिर की कि इसी को लेकर झगड़ा हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed