फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dead frog found in MDM in Khagaria school, HM accused NGO of negligence, bihar police

Bihar News : एमडीएम में मिला मरा मेढक, एचएम ने एनजीओ पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 10 Jul 2024 08:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 10 Jul 2024 08:11 PM IST
सार

Bihar : एमडीएम में छिपकली, कीड़ा और सांप मिलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक बार फिर एमडी एम में मेढक पाया गया। इसको लेकर विभाग और विद्यालय एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Dead frog found in MDM in Khagaria school, HM accused NGO of negligence, bihar police
एमडीएम भोजन पर बवाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खगड़िया के एक स्कूल में बच्चों के भोजन से मरा हुआ मेंढक मिला। इस बात की जानकारी तब मिली जब सोशल मीडिया पर ओस्का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद अब विभागीय अधिकारी जांच के नाम पर खाना पूर्ति करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बच्चों ने किया हंगामा 
दरअसल 9 जुलाई मंगलवार को खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर स्थित मध्य विद्यालय मोरकाही में बच्चों के लिए लाये गये एमडीएम  भोजन में मेंढक दिखाई पड़ा। भोजन में  मेढ़क देखते ही बच्चे शोरगुल मचाने लगे। बच्चों ने इसका विरोध करते हुए काफी हंगामा किया। हालांकि इस मामले में शिक्षा विभाग के डीपीएम संतोष कुमार मिश्रा ने स्कूल पहुंचकर जांच की है। लेकिन कार्रवाई की बात पर वह अमर उजाला के सवालों से भागते नजर आए। वहीं इस मामले में जब मध्यान भोजन प्रभारी सह जिला शिक्षा अधिकारी को फोन लगाया गया तो, उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। 
विज्ञापन


स्कूल एचएम ने कहा रसोईया से ही हुई लापरवाही
इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंशुल आनंद ने कहा कि मंगलवार सुबह 10 बजे का यह मामला है। उन्होंने बताया कि उनके विद्यालय में एनजीओ की तरफ से भोजन मुहैया कराया जाता है। मंगलवार को एनजीओ द्वारा भेजे गए तीन कंटेनर में से एक कंटेनर में रखे पके चावल में मरा मेंढक मिला है। उन्होंने कहा कि एनजीओ के स्टाफ से जब इस बारे में जानकारी ली गई है तो उसके अनुसार एनजीओ के रसोई में ही रखे कंटेनर में मेंढक गिरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीएम ने दिया गोल-मटोल जवाब
इस मामले को लेकर जांच करने गए शिक्षा विभाग के एमडीएम डीपीएम संतोष कुमार मिश्रा ने गोल-मटोल जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो उनके द्वारा ही रिकॉर्ड किया गया है। जब उनसे पूर्वांचल सेवा संस्थान एनजीओ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बात को टालने की कोशिश की, और कहा कि पूरी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास दे दी गई है। आप उनसे सवाल जवाब कर सकते हैं। 


एनजीओ ने विद्यालय पर लगाया आरोप
इधर पूर्वांचल सेवा संस्थान एनजीओ के जिला संचालक गौतम कुमार ने बताया कि उनके यहां कोई लापरवाही नहीं की गई है। संबंधित स्कूल के बर्तन में ही पहले से मेंढक पड़ा होगा। जिसके कारण ये बात सामने आई है। बरहाल जो भी हो लेकिन यह भी सच है कि ऐसी खबरें बिहार के लिए कोई नई नहीं है। मामला आने के बाद जांच के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई की जाती है। बता दें कि बुधवार को राजद जिला अध्यक्ष मनोहर यादव ने भी खगडिया के डीएम को ज्ञापन दे कारवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed